Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर डिस्काउंट और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,17,964 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,14,464 पये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,300 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में 1,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 25,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Galaxy S26 Ultra 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें Galaxy S26 Ultra 5G के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!