• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर

Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर

अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Amazon पर इस वक्त स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के दौरान ₹1,17,000 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इंडियन बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,16,000 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में ₹1,39,999 में लॉन्च हुआ था, जिसके मुकाबले में ₹23,999 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलत है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S26 Ultra 5G के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »