Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। Galaxy S25 Ultra, S26 Ultra और M सीरीज फोन्स बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ कम कीमत में मिल रहे हैं।
Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं
Amazon Great Summer Sale फिलहाल लाइव हो चुकी है और सेल के दौरान Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कंपनी Samsung के फ्लैगशिप, मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स पर कीमत कटौती ऑफर कर रही है। Amazon HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है। आज Prime मेंबरशिप वाले ग्राहकों के पास कम से कम 15% एक्स्ट्रा बचत करने का मौका भी है। ध्यान रखें हम जो इफेक्टिव कीमतों की बात कर रहे हैं, वे कूपन और बैंक डिस्काउंट मिलाकर बताई गई है।
Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत 1,30,999 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं पिछले साल लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra अब 94,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की असली कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक के बाद इसकी कीमत काफी कम हो रही है।
Samsung Galaxy A56 पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे 42,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं Samsung Galaxy M56 की इफेक्टिव कीमत 21,998 रुपये तक पहुंच गई है। Galaxy M36 5G को 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Amazon की सेल में Samsung के कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर कीमत कटौती देखने को मिल रही है।
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Samsung Galaxy M17 5G की कीमत 13,998 रुपये रखी गई है। वहीं Galaxy M17e 5G को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M07 4G की कीमत 9,499 रुपये तक पहुंच गई है।
Amazon Great Summer Sale में Samsung के अलावा OnePlus, Redmi, Realme, iQOO और Oppo जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Smart TVs, एयर कंडीशनर्स, लैपटॉप्स, Bluetooth स्पीकर्स, TWS ईयरबड्स, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999