फ्लिपकार्ट की बिग10 सेल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर सैमसंग के प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट सैमसंग के टीवी से लेकर मोबाइल फोन समेत कई डिवाइस पर छूट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर 13 जून से 15 जून तक 'सैमसंग कार्निवाल' का आयोजन किया गया है।
सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन अभी तक लॉन्च नहीं किए हैं। कंपनी द्वारा गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट को 2017 में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्माटफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में इस लिस्टिंग को हटा लिया गया था। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर भी देखा गया।
सैमसंग के गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। इसके अलावा पिछले वेरिएंट से तुलना करते हुए स्पेसिफिकेशन में हुए अपग्रेड के बारे में भी पता चला है।
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग मोबाइल फेस्ट आयोजित किया गया है। और जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कंपनी सैमसंग के कई फोन पर छूट के साथ शानदार डील ऑफर कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो तक पर छूट मिल रही है।
सैमसंग डेज़ सेल के तहत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) हैंडसेट 1,300 रुपये की छूट के साथ 11,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा सेल के तहत एक्सचेंज ऑफर में 10,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है।
सैमसंग ने सोमवार को अपने गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) फोन से पर्दा उठा लिया। सैमसंग को उम्मीद है कि वह पिछले वेरिएंट की लोकप्रियता को नए डिवाइस के जरिए भुनाने में कामयाब रहेगी।
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे5 (2016) और जे7 (2016) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने के बाद इन स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है।