Samsung Galaxy J5 (2016), Galaxy J3 Pro, Galaxy C9 Pro पर छूट, और भी हैं कई ऑफर

फ्लिपकार्ट की बिग10 सेल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर सैमसंग के प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट सैमसंग के टीवी से लेकर मोबाइल फोन समेत कई डिवाइस पर छूट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर 13 जून से 15 जून तक 'सैमसंग कार्निवाल' का आयोजन किया गया है।

Samsung Galaxy J5 (2016), Galaxy J3 Pro, Galaxy C9 Pro पर छूट, और भी हैं कई ऑफर
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर 13 जून से 15 जून तक 'सैमसंग कार्निवल' का आयोजन किया गया है
  • सिटी बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी
  • गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन 5,000 रुपये की छूट मिल रही है
विज्ञापन
Flipkart एक बार फिर हाज़िर है नए ऑफर के साथ, इस बार बारी है सैमसंग के प्रोडक्ट की। अगर आप फ्लिपकार्ट की बिग10 सेल में मौक चूक गए हैं तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर सैमसंग के प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट सैमसंग के टीवी से लेकर मोबाइल फोन समेत कई डिवाइस पर छूट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर 13 जून से 15 जून तक 'सैमसंग कार्निवल' का आयोजन किया गया है। फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, गैलेक्सी ऑन8 समेत कई स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

सैमसंग के मोबाइल पर ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन 5,000 रुपये की छूट के साथ 31,900 रुपये में उपलब्ध है। 6 जीबी रैम वाले गैलेक्सी सी9 प्रो पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। वहीं 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।  जबकि Samsung On Next (64 जीबी) स्मार्टफोन 14,900 रुपये और 32 जीबी वेरिएंट 13,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ क्रमशः 14,000 रुपये व 13,000 रुपये तक का एक्सचेंद ऑफर है। इसके अलावा सैमसंग Galaxy On7 और Galaxy On5 स्मार्टफोन क्रमशः 800 रुपये औौर 2,300 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। छूट के बाद इन स्मार्टफोन को 'सैमसंग कार्निवल' में गैलेक्सी ऑन7 और गैलेक्सी ऑन5 को 7,690 रुपये और 6,690 रुपये में खरीदा जा सकता है।

गैलेक्सी जे5 (2016) 1,000 रुपये की छूट के साथ 9,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर व 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। सैैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन 8,490 की जगह 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर और 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। गैलेक्सी ऑन8 स्मार्टफोन 12,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

स्मार्ट वियरेबल पर छूट
अगर आप सैमसंग स्मार्ट वियरेबल खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट इस समय सही जगह है। सैमसंग गियर एस2 स्मार्टवॉच पर 45 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके साथ ही सैमसंग गियर वीआर को 51 प्रतिशत छूट के साथ 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

सैमसंग टीवी पर ऑफर
सैमसंग की टीवी पर भी फ्लिपकार्ट पर 50 प्रतिशत तक की छीट मिल रही है। सैमसंग 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, सैमसंग 24 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, सैमसंग 60 इंच अल्ट्रा एचडी (4के) स्मार्ट एलईडी टीवी, सैमसंग 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी, सैमसंग 49 इंच अल्ट्रा एचडी (4के) स्मार्ट कर्व्ड एलईडी टीवी पर अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »