सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध
विज्ञापन
सैमसंग डेज़ सेल के तहत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) हैंडसेट 1,300 रुपये की छूट के साथ 11,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा सेल के तहत एक्सचेंज ऑफर में 10,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है।

एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको अपने पुराने फोन का ब्रांड नाम और मॉडल नाम/ नंबर वेबसाइट पर डालना होगा। आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों के आधार पर फ्लिपकार्ट द्वारा आपको एक्सचेंज में मिलने वाली अधिकतम छूट की जानकारी दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) में 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.2 इंच सुपर स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 369 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.8 x 72.3 x 8.1 मिलीमीटर और वजन 158 ग्राम है।

सैमसंग डेज़ सेल में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 स्मार्टफोन पर भी 1,000 रुपये की छूट दी गई है। यह हैंडसेट 9,190 रुपये में मिल रहा है। ऑन7 में 5.5 इंच का 720 पिक्सल डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Sale, Mobiles, Samsung Days Sale, Samsung Galaxy On7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »