Samsung Galaxy A26 5G के लिए सपोर्ट पेज वर्तमान में यूके, आयरलैंड और लैटिन अमेरिका में लाइव हैं, जो चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में इसके जल्द लॉन्च की ओर एक इशारा है। हालांकि, बता दें कि इनमें से किसी भी पेज पर फोन का मॉडन नेम शामिल नहीं है, लेकिन मॉडल नंबर SM-A266B/DS इसके Galaxy A26 होने की ओर इशारा देता है। इस मॉडल नंबर से पहले भी फोन को कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं।
Samsung Galaxy A26 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। इससे पहले इसके ऑफिशियल जैसे दिखने वाले रेंडर फिर से लीक हुए हैं। फोन तीन रंगों में नजर आ रहा है। रियर कैमरा में डिजाइन बदल गया है। फोन में अब सिंगल ओवल शेप का कैमरा आईलैंड मिलेगा जिसमें तीनों लेंस समाहित होंगे। इससे पहले कंपनी ने हरेक लेंस के लिए अलग कैमरा बम्प दिया था।
Samsung Galaxy A26 के लॉन्च से पहले इसके ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फ्रंट डिजाइन देखकर पता चलता है कि कंपनी नए Galaxy A26 में नॉच डिजाइन को बरकरार रखने वाली है। डिस्प्ले के बॉटम में मोटी चिन देखी जा सकती है। रियर पैनल का डिजाइन Galaxy A36, और Galaxy A56 के जैसा हो सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Samsung Galaxy A26 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन BIS और Bluetooth SIG लिस्टिंग में देखा गया है। फोन में 6.7 इंच तक का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। यह 4500mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन के डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए गए हैं जिससे पता चलता है कि यह काफी स्लिम होगा। यह वजन में केवल 209 ग्राम बताया गया है।
Samsung Galaxy A26 कंपनी का अगला मिडरेंज डिवाइस होगा। अब इसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। फ्रंट डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच कैरी करेगा जबकि डिस्प्ले के बॉटम में बेजल्स काफी मोटे दिखाई दे रहे हैं। रियर पैनल की बात करें तो यहां फोन में ट्रिपल कैमरा दिख रहा है जिसके सभी लेंस कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही प्लेस किए गए हैं। फोन में Exynos 1280 SoC, 6GB रैम देखने को मिल सकती है।