Samsung Galaxy A26 फोन की पहली झलक! 3 कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर लीक

फोन में Exynos 1280 SoC, 6GB रैम देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy A26 फोन की पहली झलक! 3 कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर लीक

Photo Credit: Android Headlines

Samsung Galaxy A26 इससे पहले आए Samsung Galaxy A25 (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • सभी लेंस कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही प्लेस किए गए हैं।
  • डिस्प्ले के बॉटम में बेजल्स काफी मोटे दिखाई दे रहे हैं।
  • फोन एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A25 के बाद कंपनी अब इसका सक्सेसर लेकर आने वाली है जो कि Galaxy A26 मॉनिकर के साथ लॉन्च होगा। अगर कंपनी पिछले साल के लॉन्च ट्रेंड को फॉलो करती है तो फोन दिसंबर में ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। अब इसके रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिसमें डिवाइस का डिजाइन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है सैमसंग का अपकमिंग मिडरेंज स्मार्टफोन। 

Samsung Galaxy A26 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। लॉन्च से पहले फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने इन्हें शेयर किया है। फोन के डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए गए हैं। तुलनात्मक रूप से फोन पुराने मॉडल से लम्बा और पतला हो सकता है। फोन के डिस्प्ले साइज में भी कंपनी इजाफा कर सकती है। पिछले मॉडल का डिस्प्ले 6.5 इंच साइज का था, जबकि नए मॉडल में 6.64 इंच साइज का डिस्प्ले मिल सकता है। 

फोन में फ्लैट डिस्प्ले आने की संभावना है जो कि रेंडर्स से भी अंदाजा लगाया जा सकता है। फ्रंट डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच कैरी करेगा जबकि डिस्प्ले के बॉटम में बेजल्स काफी मोटे दिखाई दे रहे हैं। रियर पैनल की बात करें तो यहां फोन में ट्रिपल कैमरा दिख रहा है जिसके सभी लेंस कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही प्लेस किए गए हैं। यहां पर लेंस के लिए अलग रिंग नहीं दी गई है। वहीं फ्रेम की बात करें तो यहां साइड्स भी फ्लैट ही नजर आ रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल राइट स्पाइन तक जाता है जिसमें फोन वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी मौजूद है। 

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Samsung का Exynos 1280 SoC होगा। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 6GB रैम देखने को मिल सकती है। Samsung Galaxy A25 5G के स्पेक्स की बात करें तो स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। ट्रिपल कैमरा में मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है, जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »