Samsung Galaxy A26 लॉन्च से पहले फिर लीक! Exynos 1280 SoC, 6GB रैम के साथ कुछ ऐसा होगा डिजाइन

लीक हुए रेंडर में फोन तीन रंगों में नजर आ रहा है।

Samsung Galaxy A26 लॉन्च से पहले फिर लीक! Exynos 1280 SoC, 6GB रैम के साथ कुछ ऐसा होगा डिजाइन

Samsung Galaxy A26 को बेहद स्लिम फोन बताया जा रहा है

ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा जिस पर One UI 7 की स्किन होगी।
  • इसका डिस्प्ले 6.64 इंच में आ सकता है।
  • फोन में Samsung का Exynos 1280 SoC मिल सकता है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A26 के रेंडर्स एक बार फिर लीक हो गए हैं। फोन के बारे में कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन इसके रेंडर्स अब दूसरी बार लीक हुए हैं। इससे पहले नवंबर में CAD बेस्ड रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं। इन रेंडर्स में एक बार फिर साबित हो गया है कि Samsung Galaxy A26 का डिजाइन बदले हुए रूप में आएगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy A26 का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। फोन अगले महीने में दस्तक दे सकता है। इससे पहले इसके ऑफिशियल जैसे दिखने वाले रेंडर फिर से लीक (via) हुए हैं। फोन तीन रंगों में नजर आ रहा है। रियर कैमरा में डिजाइन बदल गया है। फोन में अब सिंगल ओवल शेप का कैमरा आईलैंड मिलेगा जिसमें तीनों लेंस समाहित होंगे। इससे पहले कंपनी ने हरेक लेंस के लिए अलग कैमरा बम्प दिया था। लेकिन अब यह डिजाइन हट गया है। 

डिस्प्ले पर फिर से नॉच दिखाई दे रही है। चिन भी मोटी नजर आ रही है। हालांकि अन्य साइड्स के बेजल्स को कम किया गया लगता है। रियर में एक सर्कुलर एलईडी फ्लैस एर्रे भी है। राइट स्पाइन पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं जैसा कि कंपनी के फोन में देखा जाता रहा है। 

Samsung Galaxy A26 को बेहद स्लिम फोन बताया जा रहा है जो कि केवल 7.7mm मोटाई में आ सकता है। हालांकि कैमरा बम्प के साथ 9.7mm का बताया गया है। लेकिन जाहिर तौर पर फोन पुराने मॉडल से लम्बा, चौड़ा और पतला होगा। इसका डिस्प्ले 6.64 इंच में आ सकता है। फोन में Samsung का Exynos 1280 SoC मिल सकता है जिसके साथ में 6GB रैम मिल सकती है। हालांकि रैम के लिए अन्य विकल्प भी होंगे। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा जिस पर One UI 7 की स्किन होगी। जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च को लेकर कोई घोषणा कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »