• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A26 5G फोन 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द देगा दस्तक! सपोर्ट पेज हुए लाइव

Samsung Galaxy A26 5G फोन 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द देगा दस्तक! सपोर्ट पेज हुए लाइव

हाल ही में Samsung Galaxy A26 5G के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए। फ्रंट डिजाइन देखकर पता चलता है कि कंपनी नए Galaxy A26 में नॉच डिजाइन को बरकरार रखने वाली है।

Samsung Galaxy A26 5G फोन 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द देगा दस्तक! सपोर्ट पेज हुए लाइव

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A25 5G (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है Galaxy A26 5G

ख़ास बातें
  • यूके, आयरलैंड और लैटिन अमेरिका में लाइव हुआ Galaxy A26 5G का सपोर्ट पेज
  • मॉडल नंबर SM-A266B/DS के साथ देखी गई लिस्टिंग
  • इस मॉडल नंबर को पहले मिल चुका है भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का सर्टिफिकेशन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A26 5G पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन मॉडल को जल्द लॉन्च कर सकती है। हालिया हफ्तों में स्मार्टफोन के कई रेंडर्स लीक हो चुके हैं। इसके अलावा, इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं। अब, स्मार्टफोन मॉडल को कई देशों के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखा गया है। यह इशारा देता है कि Samsung Galaxy A26 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ इसके भारत में लॉन्च होने की भी पूरी संभावना है। फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा सर्टिफाई किया जा चुका है।

Samsung Galaxy A26 5G के लिए सपोर्ट पेज वर्तमान में यूके, आयरलैंड और लैटिन अमेरिका में लाइव हैं, जो चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में इसके जल्द लॉन्च की ओर एक इशारा है। हालांकि, बता दें कि इनमें से किसी भी पेज पर फोन का मॉडन नेम शामिल नहीं है, लेकिन मॉडल नंबर SM-A266B/DS इसके Galaxy A26 होने की ओर इशारा देता है। इस मॉडल नंबर से पहले भी फोन को कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं।

हाल ही में Samsung Galaxy A26 5G के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए। फ्रंट डिजाइन देखकर पता चलता है कि कंपनी नए Galaxy A26 में नॉच डिजाइन को बरकरार रखने वाली है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले नजर आ रहा है। साथ ही डिस्प्ले के बॉटम में मोटी चिन देखी जा सकती है। रियर पैनल का डिजाइन Galaxy A36, और Galaxy A56 के जैसा हो सकता है। 

कैमरा डिजाइन की बात करें तो अब कंपनी इसमें अलग-अलग कैमरा रिंग नहीं रख रही है। तीनों सेंसर एक ही पिल शेप मॉड्यूल में प्लेस कर दिए गए हैं। फोन का रियर पैनल फ्लैट हो सकता है। फोन व्हाइट, ब्लैक, और मिंट ग्रीन कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। Galaxy A26 के स्पेसिफिकेशंस अभी अधिकारिक रूप से सामने नहीं आए हैं। लेकिन कुछ सर्टिफिकेशंस और लीक्स में ये काफी समय से बने हुए हैं। यह फोन Galaxy A25 का सक्सेसर होगा।

Galaxy A26 फोन में 6.64 इंच या 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक FHD प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डाइमेंशन 164 x 77.5 x 7.7 mm बताए जा रहे हैं जबकि वजन 209 ग्राम हो सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। कंपनी ने पुराने मॉडल को दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था। इसलिए नए मॉडल का लॉन्च अब काफी नजदीक बताया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »