Samsung अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 FE को लॉन्च करने जा रहा है। यह Fan Edition स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसकी कीमत भारत और अन्य मार्केट्स में ₹57,000 से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में टाइमिंग 4 सितंबर दोपहर 3:00 बजे (IST) है। लाइवस्ट्रीम देखने के लिए आपको किसी एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं। सीधे Samsung के ऑफिशियल YouTube चैनल या Samsung.com वेबसाइट पर जाकर इवेंट देखा जा सकता है। इसके अलावा, Gadgets 360 पर आप पल-पल की खबरें हासिल कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 4 सितंबर को आयोजित होने वाला है। लॉन्च से पहले टिपस्टर इवान ब्लास द्वारा शेयर किए गए Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra के फोटो में डिजाइन और लीक का खुलासा हो गया है। Samsung Galaxy Tab S11 Ultra में डाइमेंसिटी 9400+ मिलने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S25 FE चार कलर ऑप्शन में आ रहा है।
Samsung अपने नेक्स्ट-जेन टैबलेट Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Samsung हमेशा ही अपने फैन एडिशन फोन को कम दामों में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स प्रदान करने के लिए जानी जाती है। Tab S11 में 11 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जबकि S11 Ultra में 14.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,600 निट्स होगी।
Samsung के Galaxy S25 FE में 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है।
Samsung के Galaxy S25 FE को अगले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24+ 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। फिलहाल Galaxy S24+ 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में लिस्ट है। जबकि यह फोन बीते साल 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 52,249 रुपये हो जाएगी।
Vivo X200 FE का मुकाबला iPhone 16e और Samsung Galaxy S24+ से हो रहा है। Vivo X200 FE के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy S24+ 5G के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। वहीं iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है। जबकि Samsung Galaxy S24+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
इसमें Galaxy S25 से कुछ कम फीचर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 या Exynos 2400 दिया जा सकता है। WPC की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S25 FE को देखा गया है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग से Galaxy S25 FE का डिजाइन भी दिखा है। इसके रियर में तीन कैमरा के साथ LED फ्लैश यूनिट हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 का मुकाबला Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रहा है। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये है। वहीं Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 99,999 रुपये है।
Samsung ने आज Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला “Fan Edition” फ्लिप मॉडल है। भारत में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत 8GB रैम + 128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये रखी गई है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध है - ब्लैक और व्हाइट। Z Flip 7 FE प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
कंपनी की योजना Galaxy Z Flip FE को एक अफोर्डेबल क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लाने की है। इसे आगामी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Samsung का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - SM-F761N के साथ लिस्ट हुआ है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है।
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अफोर्डेबल रखने के लिए कंपनी की Galaxy Z Flip की तुलना इसके फीचर्स में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि, इसमें सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज के समान प्रोसेसर मिल सकता है। टिप्सटर @Jukanlosreve ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip FE में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip FE के अगले साल लॉन्च होने की अफवाह है, जो Galaxy Z Flip सीरीज के किफायती ऑप्शन के रूप में दस्तक दे सकता है। कुछ लीक्स का कहना है कि किफायती होने के नाते मुख्य Z Flip 6 फोन की तुलना में इसमें कुछ कटौती की जा सकती हैं। हालांकि, अब एक टिपस्टर ने खुलासा किया है कि कथित स्मार्टफोन को Galaxy S24 सीरीज के समान Exynos प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर सेल चल रही है, जिसमें Samsung Galaxy S24 Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Galaxy S24 Plus का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है। Galaxy S24 Plus में 6.7 इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S24 FE पर काम कर रहा है। टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया कि यूरोप में Galaxy S24 FE की कीमत 128GB वर्जन के लिए €749 (लगभग 69,307 रुपये) और 256GB वर्जन के लिए €809 (लगभग 74,859 रुपये) होगी। Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।