• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 47 हजार रुपये सस्ता हुआ 50MP कैमरा, 4900mAh कैमरा वाला ये स्मार्टफोन, अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर

47 हजार रुपये सस्ता हुआ 50MP कैमरा, 4900mAh कैमरा वाला ये स्मार्टफोन, अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर

बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S24+ 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

47 हजार रुपये सस्ता हुआ 50MP कैमरा, 4900mAh कैमरा वाला ये स्मार्टफोन, अब तक का सबसे तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24+ 5G में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24+ 5G में ऑक्टा कोर Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S24+ 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S24+ 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24+ 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S24+ 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S24+ 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S24+ 5G के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। जबकि यह फोन बीते साल 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 52,249 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 40,900 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 47,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Samsung Galaxy S24+ 5G Specifications


Samsung Galaxy S24+ 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। Galaxy S24+ 5G में ऑक्टा कोर Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S24+ 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.5 मिमी, चौड़ाई 75.9 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 196 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  4. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  5. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  9. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  10. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »