₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील

Samsung Galaxy S25 FE 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 FE 5G में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE 5G में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 FE 5G में Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 FE 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 FE 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला सैमसंग फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,900mAh की बैटरी और कंपनी का Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Samsung Galaxy S25 FE 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹45,299 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे बैलेंस से भुगतान पर ₹1358 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹43,941 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹22,300 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर ₹35,050 तक अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन सितंबर 2025 में ₹65,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से ₹22,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 FE 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन को Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Galaxy S25 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »