Reliance Jio ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है।
Reliance Jio ने 1,028 और 1,029 रुपये के दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ Swiggy One Lite और Amazon Prime Lite मेंबरशिप देते हैं। इसके अलावा, इनमें Jio Suite का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
Jio के डेली डेटा प्लान में अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है, जो 1GB डेली डेटा के साथ आता है। भले ही इसमें 119 रुपये प्लान से कम डेली डेटा मिलता है, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन है।
जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की खास बात है कि इसमें डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। यानि प्लान की वैधता तक आपको कुल 912.5 GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है।
Jio के 2,545 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस, डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा प्राप्त होती है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिन की है।