• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्च किए 84 दिन की वैलिडिटी वाले 2 नए प्लान, 168GB डेटा के साथ Swiggy और Amazon की मेंबरशिप भी!

Jio ने लॉन्च किए 84 दिन की वैलिडिटी वाले 2 नए प्लान, 168GB डेटा के साथ Swiggy और Amazon की मेंबरशिप भी!

1,028 रुपये का Jio मोबाइल प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस अवधि के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 फ्री SMS प्रति दिन मिलते हैं।

Jio ने लॉन्च किए 84 दिन की वैलिडिटी वाले 2 नए प्लान, 168GB डेटा के साथ Swiggy और Amazon की मेंबरशिप भी!
ख़ास बातें
  • दोनों Jio प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • 1,028 रुपये के प्लान में Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है
  • 1,029 रुपये के प्लान में Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन मिलता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने रीचार्ज प्लान की कीमतों को 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। हालांकि, उसके बाद से कंपनी ने अपने कुछ प्लान्स के बेनिफिट्स में बदलाव भी किए और यूजर्स की जरूरत के हिसाब से प्लान्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाया भी। अब, जियो ने दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ और भी बहुत से फायदे देते हैं। चलिए आपको इन दोनों रीचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

रिलायंस जियो ने 1,028 रुपये और 1,029 रुपये के दो मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्रीपेड प्लान उन Jio ग्राहकों के लिए हैं जो 5G डेटा एक्सेस का इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी की तलाश में हैं। नीचे हम इन दोनों प्लान के बारे में बता रहे हैं;-
 

Jio's Rs 1,028 Plan

1,028 रुपये का Jio मोबाइल प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस अवधि के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 फ्री SMS प्रति दिन मिलते हैं। डेटा की बात करें, तो यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा, जो कुल वैधता के हिसाब से कुल 168GB होता है। 5G योग्य डिवाइस और क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा, Jio के इस 1,028 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में Swiggy यूजर्स के लिए फ्री Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन भी है। अन्य प्लान्स के समान इस प्लान में भी JioTV, JioCinema, JioCloud सहित Jio Suite सर्विस शामिल हैं।
 

Jio's Rs 1,029 Plan

1,029 रुपये का प्लान 1,028 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें भी यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन के बजाय Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन मिलता है। Jio Suite ऐप्स का एक्सेस इस प्लान में भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »