Reliance Jio ने बंद किया 119 रुपये का प्लान, अब ये है जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड पैक

Jio ने कथित तौर पर अपने 119 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। Gadgets 360 ने प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से गायब पाया।

Reliance Jio ने बंद किया 119 रुपये का प्लान, अब ये है जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड पैक
ख़ास बातें
  • 119 रुपये के प्लान में 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा मिलता था
  • इसमें 100 डेली फ्री SMS का बेनिफिट भी दिया जाता था
  • अब सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान 149 रुपये का है
विज्ञापन
Relaince Jio ने अपने सबसे सस्ते डेली डेटा प्लान में से एक, 119 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। प्लान 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा देता था और साथ ही इसमें 100 डेली फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता था। इस Jio प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी शामिल था। 119 रुपये के जियो प्रीपेड प्लान के बंद होने के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान 149 रुपये का हो गया है, जो 1GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली फ्री SMS का फायदा देता है।

Jio ने कथित तौर पर अपने 119 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। Gadgets 360 ने प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से गायब पाया। अब डेली डेटा प्लान में सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है। Jio का बंद हो चुका 119 रुपये प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 डेली फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा मिलता था।

Jio के डेली डेटा प्लान में अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है, जो 1GB डेली डेटा के साथ आता है। भले ही इसमें 119 रुपये प्लान से कम डेली डेटा मिलता है, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन है। इसमें भी अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है। प्लान में सभी Jio Suite ऐप्स का एक्सेस शामिल है। हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा नहीं मिलता है।

यूं तो Jio ने अभी तक 119 रुपये के प्लान को बंद किए जाने का कारण नहीं बताया है, लेकिन यह रणनीतिक कदम कंपनी द्वारा प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) मेट्रिक्स को बढ़ाने के लिए हो सकता है। हाल ही में इसी तरह का कदम Airtel द्वारा भी लिया गया था।

कुछ दिन पहले Reliance Jio ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में दो नए मोबाइल प्लान लॉन्च किए थे, जिनमें Netflix का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इनमें से पहला Jio 1,099 रुपये प्लान है, जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स और अनलिमिटिड 5G डेटा शामिल है। 

वहीं, एक प्लान 1,499 रुपये का है, जिसके साथ Netflix बेसिक प्लान, डेली 3GB डेटा + 40GB एक्स्ट्रा, डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिल रहा है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »