Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।
Redmi Note 11S में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है, जो हमें Realme 8i में भी देखने को मिला था। इसके अलावा Realme Narzo 50 में भी यही प्रोसेसर देखने को मिलता है। इस प्रोसेसर को Redmi Note 10 Pro के Snapdragon 732G से कम आंका जा सकता है।
108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार इस महीने से शुरू होने वाली पहली लहर में MIUI 12 अपडेट Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को मिलेगा।
8 जीबी रैम मॉडल के अलावा इस फोन के दो और वेरिएंट हैं। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाता है।
Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite के लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और आधिकारिक सोशल अकाउंट्स के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को भी ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।
Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा आता है, जिसमें नए Samsung Isocell GM2 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी नोट 9 प्रो को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से स्टोरीज़ और टिक-टॉक वीडियो पोस्ट करते हैं।