Mi 10i स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 जनवरी को दे सकता है दस्तक

मी 10आई स्मार्टफोन Mi 10 रेंज का अगला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से ही Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite Zoom Edition जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

Mi 10i स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 जनवरी को दे सकता है दस्तक

Mi 10i हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था

ख़ास बातें
  • Mi 10i हो सकता है Redmi Note 9 Pro 5G रीब्रांडेड वर्ज़न
  • मी 10आई में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • मी 10आई स्मार्टफोन Mi 10 रेंज का अगला स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
Mi 10i स्मार्टफोन को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा ट्विटर पर साझा किए टीज़र में हालांकि स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह जरूर खुलासा किया गया है कि  नया फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। पुरानी लीक्स को देखें, तो यह फोन मी 10आई हो सकता है। पिछले रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि यह फोन भारत में Redmi Note 9 Pro 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया जा सकता है, जो कि हाल ही में चीन मे 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, चीनी 5जी मॉडल भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो मॉडल से अलग है।

Xiaomi ने आगामी फोन लॉन्च की तारीख का ऐलान ट्विटर पर किया है। हालांकि, कंपनी के इस ट्वीट में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Mi 10i स्मार्टफोन हो सकता है। इस संबंध में एक शॉर्ट वीडियो भी कंपनी द्वारा साझा की गई है। इस वीडियो में फोन वर्गाकार क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल के होने के संकेत मिले हैं। मी 10आई स्मार्टफोन Mi 10 रेंज का अगला स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से ही Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite Zoom Edition जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

मी 10आई हाल ही में गीकेंबच वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2007J17I के साथ लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि यह फोन 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा जिसकी स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन का सिंगल-कोर स्कोर 652 और मल्टी-कोर स्कोर 2,004 लिस्ट था। इसके अलावा यह भी सामने आया था कि फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा।
 

Mi 10i specifications (expected)

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक मी 10आई स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था। यदि ये खबर सच साबित होती है, तो मी 10आई में 6.67 इंच फुल-एचडी (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम फीचर किया जाएगा।

108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मी 10आई में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी, 4,820 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »