• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme C35 से लेकर iPhone SE 2022 जैसे स्मार्टफोन! जानें सभी खास बातें

इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme C35 से लेकर iPhone SE 2022 जैसे स्मार्टफोन! जानें सभी खास बातें

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को भारत में 10 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है।

इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme C35 से लेकर iPhone SE 2022 जैसे स्मार्टफोन! जानें सभी खास बातें

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F23 5G की लॉन्च डेट 8 मार्च है।
  • Realme C35 फरवरी में थाईलैंड में ग्लोबली लॉन्च हो चुका है।
  • Realme 9 5G और Realme 9 5G SE भारत में 10 मार्च को होंगे लॉन्च।
विज्ञापन

1. Realme C35

Realme इस फोन को फरवरी में थाईलैंड में ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। अब इसका लॉन्च भारत में 7 मार्च के लिए कन्फर्म कर दिया गया है। अगर आप इस फोन के लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर इसे दोपहर 12.30 बजे से देखा जा सकता है। 

Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6 की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है और LPDDR4x RAM दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और मोनोक्रोम कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 11 आधारित realme UI 2.0 ऑपरेटेड फोन होगा।   
 

2. Samsung Galaxy F23 5G

Samsung Galaxy F23 5G की लॉन्च डेट 8 मार्च है। यह एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव फोन होगा। फोन के लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। 
Galaxy F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ डिस्प्ले होगी और इस पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन होगा। इसका प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 750G बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh होगी जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
 

3. Apple iPhone SE 2022

Apple 8 मार्च को 2022 का अपना पहला लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इसे "Peek Performance" का टाइटल दिया गया है। इस इवेंट में कंपनी iPhone SE 2022 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कई और प्रोडक्ट्स भी कंपनी की ओर से लॉन्च किए जा सकते हैं। 

iPhone SE 2022 के लिए कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन iPhone SE 2020 के जैसा ही होगा। फोन में 5G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। लॉन्च इवेंट 8 मार्च को सुबह 10 बजे (PT) शुरू होगा जिसे कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 
 

4. Redmi Note 11 Pro and Redmi Note 11 Pro+ 5G

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कंपनी इस सीरीज को कई स्मार्टफोन मार्केट्स में पहले ही पेश कर चुकी है। शाओमी की इस नई सीरीज का लॉन्च इवेंट 9 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसकी लाइव स्ट्रीम कंपनी के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। 

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के भारतीय वेरिएंट्स इनके ग्लोबल वेरिएंट्स के समान ही होंगे। Redmi Note 11 Pro फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ होगा जबकि Redmi Note 11 Pro के 5G मॉडल को भारत में Redmi Note 11 Pro+ के नाम से लॉन्च किया जा रहा है। 
 

5. Realme 9 5G and Realme 9 5G SE

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को भारत में 10 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। इसकी लाइव स्ट्रीम दोपहर 12.30 बजे से कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। रियलमी 9 सीरीज में ये स्मार्टफोन तीसरे और चौथे डिवाइस के रूप में लॉन्च किए जा रहे हैं। Realme 9 5G स्मार्टफोन डिजाइन में लगभग Realme 8 5G के जैसा ही होगा। वहीं, Realme 9 5G SE को Realme Q3s का रिब्रांडेड मॉडल कहा जा रहा है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design
  • कमियां
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी616
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव! नई डमी यूनिट लीक
  2. 98 इंच बड़ी स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले टीवी TCL ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Electronics Premier League सेल में मोबाइल, स्मार्ट TV पर मिल रहा 65% तक डिस्काउंट!
  4. Coca-Cola लगाएगी दुनिया की पहली हाईड्रोजन वेंडिंग मशीन, बिना बिजली कनेक्शन कहीं भी चलेगी
  5. iPhone 16e vs Google Pixel 9a: Google का लेटेस्ट फोन देता है iPhone 16e से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? जानें
  6. 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की शिपमेंट्स 6 प्रतिशत बढ़ी, Samsung का पहला स्थान बरकरार
  7. KKR vs RCB Live: इस बार JioCinema नहीं, यहां दिखेगा IPL, पहला मैच कुछ ही देर में ऐसे देखें फ्री!
  8. ब्रह्मांड में होगा बड़ा विस्फोट! धरती तक दिखेगी चमक, 80 साल बाद होने जा रही घटना
  9. Motorola Razr 60 Ultra दिखेगा सबसे अलग, वुडन फिनिश में फोन का वीडियो लीक!
  10. Poco F7 सीरीज 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 27 मार्च को होगी लॉन्च, कलर, डिजाइन से उठा पर्दा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »