Redmi Note 10 Pro की फ्लैश सेल आज Amazon पर, फोन में मिल रहा है 64MP का कैमरा

Redmi Note 10 Pro फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा से लेस हैं।

Redmi Note 10 Pro की फ्लैश सेल आज Amazon पर, फोन में मिल रहा है 64MP का कैमरा

Redmi Note 10 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro को Amazon से खरीदा जा सकता है
  • Redmi Note 10 Pro में 64MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है
  • Redmi Note 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 732G है
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro आज एक बार फिर 24 मार्च को दोपहर 12 बजे Amazon पर फ्लैश सेल के लिए आएगा। Redmi Note 10 Pro फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा से लेस हैं। Redmi Note 10 Pro में आपको Qualcomm Snapdragon 732G SoC प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में इसके अलावा आपको 8जीबी तक रैम और 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है। फोन में इसके अलावा होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ 128जीबी स्टोरेज हैं। Redmi Note 10 Pro की मार्केट में सीधी टक्कर Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 से होगी। हम आपको यहां Redmi Note 10 Pro के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 10 Pro price in India, sale offers

Redmi Note 10 Pro के बेसिक वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इस फोन का टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro फोन को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को दोपहर 12 बजे Amazon, Mi.com, Mi Home, और Mi Studio स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Redmi Note 10 Pro specifications

Redmi Note 10 Pro के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में 360-डिग्री एंबियंट लाइट सेंसर भी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें आपको Hi-Res सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। फोन की मोटाई 8.1mm और वज़न 192 ग्राम है।

Redmi Note 10 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन यहां 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung ISOCELL GW3 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही सेटअप में 2x ज़ूम सपोर्ट वाला 5-मेगापिक्सल सुपर मैक्रो शूटर, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 10 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज देता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Note 10 Pro एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट और HDR 10 सपोर्ट करता है और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर शामिल है। Redmi Note 10 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट मिलता है, जो Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »