Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल इस दिन, कीमत 16,499 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी। अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। स्मार्टफोन की अगली सेल अब 10 जून को होगी।

Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल इस दिन, कीमत 16,499 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,499 रुपये से होती है शुरू

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है
  • 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है फोन
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली फ्लैश सेल अब 10 जून को होगी
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल Amazon India और Mi.com के जरिए अगले हफ्ते 10 जून को होगी। स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के लिए पेश होगा। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में रेडमी नोट 9 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था। आज इस रेडमी फोन की दूसरी फ्लैश सेल हुई थी, जिसमें रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स कुछ ही समय में आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। Redmi Note 9 Pro Max क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020mAh बैटरी से लैस आता है। यहां हम आपको रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली सेल की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max next sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल Mi.com और Amazon.in पर अगले हफ्ते 10 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 रुपये है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in पर स्मार्टफोन की खरीद पर संभवत: कुछ ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »