Mi 10, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8 Pro: इन Xiaomi स्मार्टफोन को अगस्त में मिलेगा MIUI 12

MIUI 12 एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी का लेटेस्ट कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है। इसे अप्रैल में कई Xiaomi फोनों के घोषित किया गया था और अब कंपनी ने भारत में इसको रिलीज़ करना शुरू कर दिया है।

Mi 10, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8 Pro: इन Xiaomi स्मार्टफोन को अगस्त में मिलेगा MIUI 12

Redmi Note 7 Pro को भी मिलेगा MIUI 12 अपडेट

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अगस्त में MIUI 12 प्राप्त करने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की
  • Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 8 समेत कई डिवाइसों को मिलेगा नया अपडेट
  • Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
Xiaomi ने घोषणा की है कि वह इस महीने से भारत में अपने कुछ डिवाइसों के लिए MIUI 12 अपडेट को जारी करना शुरू कर देगी। शुरुआत में Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को यह अपडेट मिलेगा। इस जानकारी को आज चीनी कंपनी ने एक लाइवस्ट्रीम के जरिए साझा किया। बता दें कि रेडमी नोट 9 को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू भी हो गया है।

MIUI 12 एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी का लेटेस्ट कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है। इसे अप्रैल में कई Xiaomi फोनों के घोषित किया गया था और अब कंपनी ने भारत में इसको रिलीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस महीने से शुरू होने वाली पहली लहर में MIUI 12 अपडेट Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को मिलेगा। हालांकि हमारे पास रोलआउट की सटीक तारीख नहीं है, लेकिन भारत में रेडमी नोट 9 यूज़र्स को नया अपडेट मिलना शुरू हो चुका है।

MIUI 12 नया यूआई अनुभव लाता है, जिसमें सिस्टम-आधारित एनिमेशन और विज़ुअलाइज़ेशन शामिल हैं। यह एक ऐप ड्रॉअर भी पेश करता है जो श्रेणियों के अनुसार ऐप्स को छांट देता है। डार्क मोड में सुधार किया गया है। अब डार्क मोड सिस्टम ऐप्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी ऐप्स में भी अच्छे से काम करेगा। यह एंबियंट लाइट के अनुसार अपने आप स्क्रीन की ब्राइटनेस को सेट करता है। एक अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड भी जोड़ा गया है, जो फोन के स्टैंडबाय टाइम का विस्तार करने और पावर की खपत को कम करने का काम करता है।

इसके अलावा Mi 10 में एक मैजिक क्लोन फीचर मिलेगा, जो "यूज़र्स को वर्चुअल डोपेलगैंगर्स इमेज या वीडियो बनाने और उन्हें एडिट करने की अनुमति देगा।"

Xiaomi का कहना है कि कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनलों पर रोलआउट टाइमलाइन पर अतिरिक्त घोषणा करेगी। बताते चलें कि भारत में Poco X2 यूज़र्स को भी MIUI 12 अपडेट मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »