Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज हो सकते हैं लॉन्च: इवेंट को यहां देखें लाइव

कोरोनावायरस महामारी के कारण Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite के लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जो रात 8 बजे यूटीसी (शाम 5:30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा।

Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज हो सकते हैं लॉन्च: इवेंट को यहां देखें लाइव

Redmi Note 9 को चीन में Redmi 10X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 चीन में Redmi 10X के नाम से हो सकता है लॉन्च
  • ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 9 के साथ Mi 10 Lite भी हो सकता है लॉन्च
  • रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के ग्लोबल लॉन्च की भी संभावना
विज्ञापन
Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज Xiaomi के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। दोनों शाओमी स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से कई लीक्स का हिस्सा रहे हैं। मी नोट 10 लाइट को हाल ही में यूएस एफसीसी पर भी देखा गया था। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन शाओमी इन दोनों फोन को भी इस इवेंट के दौरान अन्य बाजारों में पेश कर सकती है। इसी तरह Mi Note 10 को भी आज ग्लोबल लॉन्च मिल सकता है।
 

Redmi Note 9, Mi Note 10 Lite live stream details

कोरोनावायरस महामारी के कारण शाओमी आज इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करेगी। यह इवेंट रात 8 बजे यूटीसी (शाम 5:30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा और इसे YouTube और कंपनी के सोशल अकाउंट के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट की टैगलाइन पर Redmi Note 9 सीरीज़ का ज़िक्र है, जिससे पता चलता है कि रेडमी नोट 9 आज लॉन्च हो रहा है और जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी भारत के बाहर अन्य बाज़ारों में रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को भी लॉन्च करे।

Xiaomi ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ में कौन सा फोन लॉन्च होगा। शाओमी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 9s को भी लॉन्च किया है और इस वेरिएंट का भी ग्लोबल लॉन्च देखने को मिल सकता है। बेशक, यह सब अटकलें हैं और कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, इसके लिए लाइव स्ट्रीम को नीचे देखा जा सकता है।

 

Redmi Note 9 price, specifications (expected)

यदि शाओमी वास्तव में रेडमी नोट 9 लॉन्च करती है, तो यह रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तुलना में थोड़ी हल्की स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। पिछले लीक को देखा जाए तो Redmi Note 9 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दी जा सकती है। यह मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट और 6 जीबी रैम होने की भी खबर है। इसके काफी आसार है कि फोन लेटेस्ट Android 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। रेडमी नोट 9 में 48-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ पीछे की तरफ एक क्वाड कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 5,020mAh बैटरी होने की भी जानकारी मिली है।

रेडमी नोट 9 को चीन में Redmi 10X के रूप में लॉन्च किए जाने की भी खबर है। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग ने सुझाव दिया है कि चीन में Redmi 10X की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,200 रुपये) हो सकती है। संभावना है कि रेडमी नोट 9 की ग्लोबल कीमत भी इसी के आसपास हो।
 

Mi Note 10 Lite price, specifications (expected)

शाओमी ने पुष्टि की है कि मी नोट 10 लाइट भी आज ग्लोबल इवेंट में लॉन्च हो रहा है। मी नोट 10 लाइट की कीमत का फिलहाल पता नहीं है, लेकिन इसका आधिकारिक रेंडर इसके डिज़ाइन की पुष्टि करता है। फोन में पीछे की ओर एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं ओर एक आयताकार मॉड्यूल में सेट होगा। Mi Note 10 Lite को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा।

क्वाड कैमरा सेटअप की जानकारी फिलहाल अज्ञात है, लेकिन सेटअप में एक प्राइमरी कैमरा, एक वाइड-एंगल लेंस, एक डेप्थ सेंसर और एक टेलीफोटो लेंस शामिल होने की संभावना है। फोन को स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,260mAh बैटरी शामिल हो सकती है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई की पेशकश की भी उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »