Realme Phone Launch

Realme Phone Launch - ख़बरें

  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
    Realme P4s Lite को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh Battery है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए 13MP Rear और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme P4s Lite की शुरुआती कीमत ₹16,499 है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन मूल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन इसके डिजाइन और बॉक्स को Harry Potter की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसके पिछले हिस्से पर Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग है। इसके साथ सिर्फ 5,000 यूनिट वाला खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इसकी कीमत 62,999 रुपये रखी गई है।
  • Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को Flipkart पर टीज किया गया है, जबकि इसकी लीक हुई तस्वीर में Harry Potter थीम वाला खास डिजाइन देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के बैक पैनल पर Hogwarts Crest, गोल्ड फिनिश और ब्राउन लेदर जैसा टेक्सचर दिया जा सकता है। यह स्पेशल Edition स्टैंडर्ड Realme 16 Pro के समान हार्डवेयर के साथ आ सकता है। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 200MP मेन कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, Realme ने अभी फोन के नाम, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Motorola Edge 70 Neo का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन के भारत में लॉन्च की घोषणा सामने आई है। इसी के साथ फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद हो सकती है।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
    Realme 16x 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 27,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 6.8 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 50% ज्यादा बिक्री!
    Realme ने दावा किया है कि Realme 16 5G की शुरुआती बिक्री अपने पिछले मॉडल के मुकाबले 50% ज्यादा रही है। कंपनी के अनुसार, फोन के डिजाइन और परफॉर्मेंस अपग्रेड्स ने यूजर्स को आकर्षित किया है। यह स्मार्टफोन 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट के साथ आता है। इसमें 50MP Sony IMX852 कैमरा, 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन IP69 रेटिंग और realme UI 7.0 के साथ आता है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।
  • Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
    Realme C100 4G को वियतनाम में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन लंबे बैटरी बैकअप के लिए डिजाइन किया गया है और एक बार चार्ज में कई घंटों तक चल सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आता है और इसमें बेसिक कैमरा और परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं।
  • Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
    Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है, जो 7,000mAh की बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है। इसमें 50MP का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है और खास बात यह है कि रियर में सेल्फी मिरर भी मिलता है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर और Realme UI 7.0 (Android 16) का सपोर्ट दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है।
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
  • Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
    Realme ने भारत में Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को टीज किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही P सीरीज में नया 5G डिवाइस लॉन्च कर सकती है। सामने आए टीजर से फोन के रियर डिजाइन की झलक मिली है, जिसमें मल्टी कैमरा सेटअप दिखाई देता है। फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है।
  • Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB या 6GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7000mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme Phone Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »