फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Photo Credit: Gioi Di Dong
Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है, साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Realme C01 लेटेस्ट रियलमी फोन के रूप में पेश कर दिया गया है। कंपनी का ये फोन बिना किसी शोर-शराबे एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट हो गए हैं। Realme C01 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है और IP64 रेटिंग भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Realme C01 को सिंगल 4GB+64GB वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। वियतनामी रिटेलर वेबसाइट पर फोन की कीमत 5,990,000 VND (लगभग 21,920 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें ब्लैक, ओरेंज और ग्रे शेड्स शामिल हैं। फिलहाल यह वियतनाम में Gioi Di Dong (via) रिटेलर पर लिस्टेड है।
Realme C01 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 720 x 1520 पिक्सल के HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले पर पांडा ग्लास की सेफ्टी भी है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट लगा है। यह 1.8GHz तक की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक्ड है। साथ में Mali-G57 GPU दिया गया है। पेअरिंग में 4GB रैम है, और 64GB की स्टोरेज है। स्टोरेज बढ़ाने का भी ऑप्शन microSD कार्ड के माध्यम से मौजूद है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
Realme C01 में 6500mAh की बैटरी है, साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 4G, डुअल Nano-SIM, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC, GPS, USB Type-C जैसे ऑप्शन हैं। फोन में कंपनी ने 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग से लैस होकर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999