Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम

Realme C100x भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है और पहली सेल 20 जुलाई से शुरू होगी।

Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम

Photo Credit: Realme

Realme C100x की भारत में कीमत 14,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme C100x में 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है
  • स्मार्टफोन 14,499 रुपये में सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट लेकर आता है
  • पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Realme C100x Specifications

Realme C100x में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें ArmorShell Glass का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme C100x के रियर में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है, जिसका f/1.8 अपर्चर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर यह फोन 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन का बैकअप दे सकता है।

ड्यूरेबिलिटी के लिए स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, BDS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है।

Realme C100x Price in India

Realme C100x को भारत में सिंगल 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन Golden Coast और Deepblue Tides कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  2. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  3. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  4. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  6. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  7. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  8. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  9. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »