Premium Smartphones

Premium Smartphones - ख़बरें

  • Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
    Vivo X200T आज से भारतीय बाजार में खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है। Vivo X200T में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट और 6,200mAh की बैटरी दी गई है। फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। लॉन्च ऑफर के तहत कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI के ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं।
  • Motorola Signature फोन 5200mAh बैटरी और चार 50MP कैमरों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Motorola Signature भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। हैंडसेट में 6.8-इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Motorola Signature की भारत में शुरुआती कीमत Rs. 59,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs. 64,999 है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत Rs. 69,999 तय की गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।
  • Year Ender 2025: Rs 50,000 के प्रीमियम सेगमेंट में इस साल इन स्मार्टफोन्स ने मारी बाजी
    2025 में 50,000 रुपये के अंदर स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस प्राइस रेंज में अब यूजर्स को फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। Vivo V60e, OnePlus 15R और OnePlus Nord 5 जैसे फोन कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में चर्चा में रहे, वहीं iQOO Neo 10R और Realme 15 Pro 5G गेमिंग और बैटरी पर फोकस करते हैं। Motorola Edge 60 Pro और Nothing Phone 3a Pro डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ मजबूत ऑप्शन बने। ये सभी फोन Gadgets 360 के टेस्ट में 8 या उससे ज्यादा स्कोर हासिल करने में कामयाब रहे।
  • Year Ender 2025: Apple, Samsung, Google से लेकर Vivo तक, ये हैं इस साल के बेस्ट फ्लैगशिप फोन
    2025 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट पहले से ज्यादा कॉम्पिटिटिव रहा। इस साल टॉप ब्रांड्स ने डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़े अपग्रेड किए। Realme GT 8 Pro, OnePlus 15, iQOO 15 और OPPO Find X9 Pro जैसे फोन IP69 रेटिंग, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट के साथ आए। वहीं iPhone 17 Pro Max, Pixel 10 Pro XL और Xiaomi 15 Ultra कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस करते नजर आए। ये सभी फोन Gadgets 360 के टेस्ट में 8 या उससे ज्यादा स्कोर हासिल कर फ्लैगशिप कैटेगरी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, Apple का दबदबा बरकरार
    इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी है। एपल का शिपमेंट्स में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहला रैंक बरकरार है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत का है। एपल ने नई iPhone 17 सीरीज और Apple Watch सहित कुछ प्रोडक्ट्स के नए वर्जन लॉन्च किए हैं।
  • Top Smartphones Under Rs 80,000: ये 6 फ्लैगशिप फोन इस समय टॉप लिस्ट में!
    Top Smartphones Under Rs 80,000: अगर आप 80,000 रुपये के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो कई सालों तक स्मूद परफॉर्म करे, शानदार कैमरा दे और साथ में डिजाइन भी बेहद प्रीमियम हो, तो ये लिस्ट आपके लिए है। मार्केट्स में लेटेस्ट से लेकर टॉप सेलिंग मॉडल, जैसे कि Nothing Phone 3, Samsung Galaxy S25, Google Pixel 9, OnePlus 13, Vivo X200 5G और Apple iPhone 16, इन सब के बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं।
  • Alcatel भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम फीचर्स वाले सस्ते फोन! Flipkart के साथ भागीदारी
    Alcatel भारत में जल्द ही अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ भागीदारी की है। कंपनी के ये नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म FK Minutes के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। कंपनी भारत में अपनी उपस्थिति को विस्तार देना चाहती है। वह अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की मदद से यूजर्स तक ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाना चाहती है।
  • जापान की Sony का भारत में तेजी से बढ़ा बिजनेस, 1 अरब डॉलर का हासिल कर सकती है रेवेन्यू
    पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 7,664 करोड़ रुपये (लगभग 90 करोड़ डॉलर) का था। सोनी के रेवेन्यू में टेलीविजंस की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, कंपनी का स्मार्टफोन बिजनेस कमजोर रहा है। इस रेवेन्यू में सोनी कॉर्प का मोशन पिक्चर और एंटरटेनमेंट बिजनेस शामिल नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में सोनी ने अपने बिजनेस को टेलीविजन से आगे डायवर्सिफाई किया है
  • Amazon Sale में बना रिकॉर्ड! 70% प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स छोटे शहरों के लोगों ने खरीदे
    Amazon Great Indian Festival sale 2024 अब खत्‍म हो गई है। एमेजॉन का कहना है कि इस साल की सेल देशभर के कस्‍टमर्स, सेलर्स और ब्रैंड पार्टनर्स के लिए अबतक का सबसे सफल शॉपिंग इवेंट साबित हुआ है। 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की बिक्री करने वाले सेलर्स की संख्‍या पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी बढ़ी है। प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स की 70 फीसदी सेल टियर 2 और उससे के नीचे के शहरों में हुई।
  • Vivo X200 Pro कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें कैसा होगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन
    Vivo अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में Vivo X200 सीरीज के स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है। Vivo X200 Pro में 1.5K 8T LTPO आईएसओ-डेप्थ माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें अल्ट्रा-थिन बेजेल्स के साथ अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आ सकती है।
  • Xiaomi लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, 50,000 रुपये के सेगमेंट में हो सकती है एंट्री
    इस सेगमेंट में चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों ने डिवाइस पेश किए हैं। हालांकि, OnePlus की इसमें मजबूत स्थिति है। कंपनी के 11R और 12R को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर Vivo, प्रीमियम सेगमेंट में Apple का पहला स्थान
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने वैल्यू के लिहाज से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है। स्मार्टफोन मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी वैल्यू और वॉल्यूम के लिहाज से पहले स्थान पर है
  • Truecaller ने स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए पेश किया नया AI फीचर
    इस नए फीचर को 'Max' कहा जाएगा। इसे चुनने पर ऐप पहचाने गए सभी स्पैम नंबर्स से कॉल्स को ब्लॉक कर देगा। हालांकि, इस सेटिंग को चुनने पर एक चेतावनी भी दी जाएगी कि इससे कुछ वैध कारोबारों से कॉल्स को भी ब्लॉक किया जा सकता है
  • Tecno की भारत में 24 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना, टॉप 5 ब्रांड्स में आने का टारगेट
    Tecno की इस वर्ष बिक्री लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की रही है और अगले वर्ष इसे बढ़ाकर लगभग 15 लाख यूनिट्स करने का टारगेट है

Premium Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »