Poco X8 Pro Price

Poco X8 Pro Price - ख़बरें

  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
    सितंबर के पहले हफ्ते में ही Xiaomi, Vivo, Redmi, Poco जैसे ब्रांड्स के बहुचर्चित फोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें Vivo V80 Lite 5G, Poco F9 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। दमदार प्रोसेसर के साथ 10,000mAh तक की विशाल बैटरी स्मार्टफोन्स में बताई जा रही है।
  • Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
    भारत में Poco X8 को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। यह इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max को पेश किया जा चुका है।
  • Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
    Poco X8 Pro कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन है। लेकिन इस फोन के साथ मार्केट में अन्य प्लेयर्स भी हैं जो इसी प्राइस रेंज में धांसू फीचर्स देते हैं। इनमें Realme 16 5G और OnePlus Nord 6 तगड़े दावेदार बनकर आते हैं।
  • Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
    Vivo V70 FE का मुकाबला Poco X8 Pro Max 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रहा है।
  • Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
    Poco X8 Pro की टक्कर Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रही है। Poco X8 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये है।
  • Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
    Poco X8 Pro Max का मुकाबला Oppo Reno 15C 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रहा है। Poco X8 Pro Max 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
  • Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस सीरीज के बेस मॉडल के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 35,999 रुपये का है। Poco X8 Pro Max 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 42,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 46,999 रुपये का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स और Poco X8 Pro Max को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
    Poco X8 Pro सीरीज को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max को शामिल किया गया है। इसकी के साथ कंपनी ने एक खास एडिशन Poco X8 Pro Iron Man Edition के रूप में लॉन्च किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 9000mAh तक की बैटरी दी गई है।
  • Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
    Poco X8 Pro, X8 Pro Max का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। कंपनी Poco X8 Pro सीरीज के तहत ये स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिनके मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लिस्ट हो चुके हैं। सीरीज में कंपनी खास एडिशन भी पेश करने वाली है जो Poco X8 Pro Iron Man Edition के नाम से लॉन्च होगा।
  • Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Poco X8 Pro Max 5G में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिनों से अधिक तक चल सकती है। इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय और लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी।
  • Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Poco X8 Pro Max 5G में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिनों से अधिक तक चल सकती है। इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन की बैटरी लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।
  • Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2602BPC18G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8 Pro Max हो सकता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टाकोर ARMv8 चिपसेट के साथ लिस्टेड है, जो MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,659 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,386 प्वाइंट्स मिले हैं।
  • POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
    Poco X8 सीरीज लॉन्च के बहुत करीब है। Poco ने Poco X8 को टीज कर दिया है। कंपनी की ओर से सीरीज का एक मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया है। Flipkart पर इस फोन को टीज किया गया है जिसका नाम अभी तक पर्दे में है। मिडरेंज सीरीज को कंपनी ने neXt के साथ टीज किया है। संकेत मिलता है कि कंपनी POCO X8 Pro सीरीज को मार्केट में उतारने जा रही है।
  • Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K TCL M10 OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट हो सकता है। Poco X8 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »