Poco ने अपनी ग्लोबल लाइनअप में दो नए टैबलेट - Pad X1 और Pad M1 पेश किए हैं। Pad X1 में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट, 3.2K डिस्प्ले और HyperAI फीचर्स मिलते हैं, जबकि Pad M1 बड़े 12-inch 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 और 12,000mAh बैटरी के साथ आता है। दोनों मॉडलों पर अर्ली-बर्ड डिस्काउंट उपलब्ध है, जिसमें Pad X1 को $349 और Pad M1 को $279 में खरीदा जा सकता है।
POCO Pad X1 अपकमिंग टैबलेट मार्केट में 26 नवंबर को दस्तक देने वाला है। इसे Xiaomi Pad 7 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो इसमें लगभग समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। टैबलेट में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
Poco Pad M1 जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। Poco Pad M1 में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 1600 x 2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 349 (लगभग 35,900 रुपये) हो सकती है। यह डार्क ब्लू और ग्रे कलर्स में लॉन्च हो सकता है।
यदि Poco Pad असल में Redmi Pad Pro का रीब्रांडेड वर्जन होता है, तो यह भी Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप, 10,000mAh बैटरी और 12.1-इंच का 120Hz 2.5K LCD डिस्प्ले से लैस आएगा।