Poco ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट POCO Pad C1 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Poco
POCO Pad C1 में 9.7 इंच की 2K LCD डिस्प्ले है।
Poco ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट POCO Pad C1 लॉन्च कर दिया है। नया टैबलेट ब्रांड पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाता है। इसमें हाई-रिफ्रेश-रेट 2K डिस्प्ले, 7,600mAh की बड़ी बैटरी और क्वालकॉम चिपसेट दिया गया है। यह टैबलेट Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें गूगल Gemini के साथ इंटेलिजेंट एसिस्टेंट, टेक्स्ट जनरेशन और ऑर्गेनाइजेशनल टास्क मिलता है। आइए POCO Pad C1 टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco Pad C1 में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अर्ली बर्ड ऑफर में USD 139 (लगभग 13,355 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अर्ली बर्ड ऑफर में USD 179 (लगभग 17,200 रुपये) है। यह टैबलेट ग्रे और ब्लू कलर में आता है।
Poco Pad C1 में 9.7 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2048×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s 4G चिपसेट के साथ Adreno 610 GPU दिया गया है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad C1 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 226.51 मिमी, चौड़ाई 147.97 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 406 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में 7600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में क्वाड स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और ड्यूल माइक्रोफोन है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ