Password Security

Password Security - ख़बरें

  • बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
    इजरायल के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रोफेसर आइजैक बेन-इजरायल का कहना है कि भविष्य के Quantum Computer मौजूदा Encryption तकनीक और Password सुरक्षा को बेहद कम समय में तोड़ सकते हैं। उनके अनुसार, बैंकिंग, सरकारी सिस्टम और ऑनलाइन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले मौजूदा सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को Quantum Computing चुनौती दे सकती है। इससे निपटने के लिए Post-Quantum Cryptography और Quantum Communication जैसी नई तकनीकों पर काम किया जा रहा है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस टेक्नोलॉजी को व्यावहारिक रूप से डेवलप होने में अभी लगभग 10 साल लग सकते हैं, जबकि आम लोगों तक इसका एक्सेस बनने में इससे भी अधिक समय लग सकता है।
  • बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
    आज के समय में Wi-Fi शेयर करना आम बात है, लेकिन पासवर्ड बताना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। ऐसे में कई ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए भी Wi-Fi शेयर कर सकते हैं। QR Code, Nearby Share और iPhone के ऑटो शेयर फीचर की मदद से दूसरे यूजर को सीधे नेटवर्क से कनेक्ट कराया जा सकता है। इसके अलावा राउटर में Guest Network बनाकर भी लिमिटेड एक्सेस दिया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं, बल्कि आपके नेटवर्क की सिक्योरिटी को भी बनाए रखते हैं।
  • बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...
    दुनियाभर के कई Instagram यूजर्स हाल के दिनों में उस वक्त घबरा गए, जब उन्हें बिना किसी रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट ईमेल मिलने लगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर हैकिंग और डेटा लीक की आशंकाएं तेज हो गईं। हालांकि Instagram ने साफ किया है कि यह किसी साइबर अटैक या सिस्टम ब्रीच का मामला नहीं है, बल्कि एक टेक्निकल इश्यू की वजह से कुछ अकाउंट्स पर ऐसे ईमेल ट्रिगर हो गए थे। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन ईमेल्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।
  • Password मजबूत कैसे बनेगा? जो नहीं होगा आसानी से लीक, यहां जानें
    अगर आप खुद को सिक्योर रखा चाहते हैं तो एक ऐसा पासवर्ड तैयार करना चाहिए जिसमें लंबे, अनोखे और जटिल संयोजन के साथ अक्षरों का उपयोग किया जाएगा। इसमें निजी जानकारी या सामान्य शब्दों का उपयोग नहीं होना चाहिए। एक मजबूत पासवर्ड ऐसा हो, जिसे आप याद भी रख पाएं और दूसरे व्यक्ति उसका अनुमान न लगा पाएं। डिवाइस, ईमेल अकाउंट, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंक ऐप/ वेबसाइट लॉगिन, ऑफिस के सॉफ्टवेयर और टूल आदि के लिए मजबूत पासवर्ड बनाना और समय-समय पर बदलते रहना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।
  • ब्रिटेन में 7 लाख हवाई यात्रियों ने टेक प्रोफेशनल के वर्क फ्रॉम होने से झेली मुसीबत
    पिछले वर्ष ब्रिटेन में लगभग सात लाख हवाई यात्रियों को एक IT इंजीनियर के पासवर्ड में हुई गड़बड़ी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पिछले वर्ष अगस्त में एक बैंक हॉलिडे के दिन फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में ब्रेकडाउन से इस समस्या की शुरुआत हुई थी। इससे बहुत सी फ्लाइट्स को कैंसल करना पड़ा था और बड़ी संख्या में ट्रैवलर्स घंटों तक एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे थे।
  • इन 20 पासवर्ड का कभी न करें इस्तेमाल वर्ना हैकर्स लूट लेंगे आपकी सारी जानकारी!
    भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले आसान पासवर्ड इस प्रकार हैं, जिसमें 123456, password,lemonfish, 111111, 12345, 12345678, 123456789, admin, abcd1234, 1qaz@WSX, qwerty, admin123, Admin@123, 1234567, 123123, welcome, abc123, 1234567890, india123 और Password टॉप 20 में आते हैं। इनमें से कुछ पासवर्ड को क्रैक करने में मिनटों का समय लगता है तो वहीं कुछ को सिर्फ महज सेकेंड में ही क्रैक किय जा सकता है।
  • Zomato हुआ हैक, 1.7 करोड़ यूज़र की जानकारी चोरी
    ज़ोमैटो ने गुरुवार को माना कि उससे डेटाबेस में बड़ी सेंधमारी हुई है। कंपनी के 12 करोड़ यूज़र में से 1.7 करोड़ यूज़र की जानकारी को डेटाबेस से चुरा लिया गया है।

Password Security - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »