AI का खतरा, Google Nano Banana Pro ने बनाए फेक PAN और Aadhaar: सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा

Google Nano Banana Pro से तैयार की गई फोटो सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं।

AI का खतरा, Google Nano Banana Pro ने बनाए फेक PAN और Aadhaar: सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा

Photo Credit: X/@HarveenChadha

Google Nano Banana Pro से फेक PAN बन सकता है।

ख़ास बातें
  • Google Nano Banana Pro से तैयार की गई फोटो सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं।
  • अगर अब एक एआई से प्रकट होने वाली नई दिक्कत सामने आ रही है।
  • एआई का उपयोग करके आसानी से फेक दस्तावेज तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

Google Nano Banana Pro से तैयार की गई फोटो सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। यह एआई टूल अपनी असली दिखने वाली और काफी सटीक फोटो के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर अब एक एआई से प्रकट होने वाली नई दिक्कत सामने आ रही है, जिसमें एआई का उपयोग करके आसानी से फेक दस्तावेज तैयार किए जा सकते हैं। हाल ही में एक एक्स यूजर्स ने फेक PAN और Aadhaar कार्ड बनाने के लिए इस AI टूल के गलत इस्तेमाल का खुलासा किया है। आइए एआई से होने वाले इस गलत इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

X पर सोमवार को हरवीन सिंह चड्ढा नाम के एक यूजर्स ने शेयर किया है कि यह AI टूल काफी प्रभावशाली है, लेकिन काफी बेहतर तरीके से फेक पहचान पत्र बना सकता है, जो कि इससे क्षमता से पैदा होने वाला एक गंभीर जोखिम है। Nano Banana अच्छा है, लेकिन यह एक दिक्कत भी पैदा करता है। AI अत्यधिक सटीकता के साथ फेक पहचान पत्र बना सकता है। पोस्ट में चड्ढा ने Nano Banana Pro टूल का उपयोग करके एक फेक व्यक्ति के लिए तैयार किए PAN और Aadhaar कार्ड की फोटो शेयर की हैं। पुराने इमेज वेरिफिकेशन सिस्टम इसमें विफल हो सकते हैं। पोस्ट में आगे लिखा है कि एक काल्पनिक व्यक्ति के PAN और Aadhaar कार्ड के सैंपल शेयर कर रहा हूं।

X पर यूजर्स ने जमकर किए कमेंट

जब X पर ये पोस्ट वायरल हुई तो लोगों ने इसको लेकर जमकर कमेंट किए। इसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि "अरे यार, धन्यवाद, ड्राइविंग लाइसेंस में स्पेलिंग में मिस्टेक हो गई है अब ठीक हो जाएगा।"

एक अन्य यूजर ने मजाक में कमेंट किया कि "आधार कार्ड पर फोटो क्लियर होने से वह तुरंत फेक हो जाता है।" क्योंकि आमतौर पर मौजूदा आधार सिस्टम में लो-रेजॉल्यूशन वाली और थोड़ी ब्लर फोटो होती है।

एक अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि "इस वजह से आधार पर QR को स्कैन करना और उसका वेरिफिकेशन करना जल्द ही एक आम बात बन जाएगी।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »