• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर मार्कशीट तक, सब मिलेंगे WhatsApp पर, ये है आसान तरीका

Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर मार्कशीट तक, सब मिलेंगे WhatsApp पर, ये है आसान तरीका

भारत सरकार ने MyGov और WhatsApp की मदद से Digilocker डॉक्यूमेंट्स को सीधे चैट में लाने का आसान तरीका लॉन्च किया था।

Aadhaar, PAN, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर मार्कशीट तक, सब मिलेंगे WhatsApp पर, ये है आसान तरीका

Photo Credit: Pexels/ Anton

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर अब सीधे डाउनलोड करें PAN और ड्राइविंग लाइसेंस
  • MyGov Helpdesk का नंबर सेव कर उसमें भेजना होगा Hi
  • केवल वो डॉक्यूमेंट्स मिलेंगे जो पहले से Digilocker में होंगे सेव
विज्ञापन

भारत सरकार ने MyGov और WhatsApp के बीच साझेदारी कर Digilocker सर्विस को सीधा मैसेजिंग ऐप पर उपलब्ध करा दिया था। इस सर्विस का मकसद आम नागरिकों को जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स, जैसे कि PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल RC, इंश्योरेंस पॉलिसी या CBSE सर्टिफिकेट्स आसानी से उनके मोबाइल पर देना है। यानि अब इन दस्तावेजों को लेने के लिए आपको अलग से Digilocker ऐप खोलने या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है।

सरकार के मुताबिक, WhatsApp पर MyGov Helpdesk नागरिकों के लिए गवर्नेंस और डिजिटल सर्विसेज को और भी सुलभ, पारदर्शी और आसान बनाने का तरीका है। ये Digital India के "Ease of Living" मिशन का हिस्सा है, ताकि डॉक्यूमेंट्स हर किसी की उंगलियों पर उपलब्ध हों। यदि आप भी इस सर्विस का फायदा नहीं उठा रहे हैं या आपको अभी तक इसके बारे में पता ही नहीं था, तो हम नीचे आपको इसे यूज करने का पूरा तरीका बता रहे हैं।

WhatsApp पर Digilocker इस्तेमाल करने का तरीका

Step 1: सबसे पहले WhatsApp नंबर +91 9013151515 को अपने मोबाइल में सेव करें।
Step 2: WhatsApp खोलें और इस नंबर पर “Namaste” या “Hi” या “Digilocker” लिखकर मैसेज भेजें।
Step 3: कुछ ही देर में आपको MyGov Helpdesk का ऑटो-रिप्लाई मिलेगा, जिसमें सर्विसेज की लिस्ट होगी।
Step 4: उस सर्विस का नंबर टाइप करें जिसकी आपको जरूरत है। जैसे कि PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या व्हीकल RC।
Step 5: अगर आपके डॉक्यूमेंट्स पहले से Digilocker अकाउंट में सेव हैं, तो सिस्टम आपके आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और ऑथेंटिकेशन के जरिए डॉक्यूमेंट को व्हाट्सऐप पर भेज देगा।

किन डॉक्यूमेंट्स को कर सकते हैं डाउनलोड?

इस सर्विस से यूजर्स PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, CBSE क्लास 10 और 12 मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और लाइफ/नॉन-लाइफ इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि ये डॉक्यूमेंट्स केवल उन्हीं लोगों को मिलेंगे, जिन्होंने पहले से उन्हें Digilocker अकाउंट में सेव कर रखा है। Digilocker ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

WhatsApp पर Digilocker से कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स मिल सकते हैं?

आप PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, CBSE क्लास 10 और 12 की मार्कशीट और अन्य सेव किए गए डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Digilocker WhatsApp सर्विस इस्तेमाल करने के लिए क्या जरूरी है?

आपके डॉक्यूमेंट्स पहले से Digilocker अकाउंट में सेव होने चाहिए। साथ ही WhatsApp पर MyGov Helpdesk नंबर (+91 9013151515) सेव करके "Hi" या "Namaste" भेजना होगा।

क्या यह सर्विस सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

हां, ये सर्विस भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध है, बशर्ते उनके डॉक्यूमेंट्स Digilocker अकाउंट से जुड़े हों।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, MyGov Helpdesk, DIGILocker, Aadhaar, PAN
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »