• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • PAN 2.0 के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन और अपनी ईमेल आईडी पर ऐसे पाएं नया PAN कार्ड

PAN 2.0 के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन और अपनी ईमेल आईडी पर ऐसे पाएं नया PAN कार्ड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) एलॉट करने और अपडेट प्रोसेसर को बेहतर बनाने के लिए PAN 2.0 पेश किया है।

PAN 2.0 के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन और अपनी ईमेल आईडी पर ऐसे पाएं नया PAN कार्ड

PAN कार्ड को ऑनलाइन ऐसे अपडेट कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN 2.0 पेश किया है।
  • NSDL के जरिए ई-पैन के लिए ऐसे आवेदन किया जा सकता है।
  • UTIITSL के जरिए ई-पैन के लिए ऐसे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) एलॉट करने और अपडेट प्रोसेसर को बेहतर बनाने के लिए PAN 2.0 पेश किया है। सुविधा और सुरक्षा को बेहतर करने के लिए पहल साफ करती है कि क्यूआर कोड वाले ई-पैन कार्ड एप्लिकेशन में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर फ्री में भेजे जाएंगे। हालांकि, टैक्सपेयर्स को फिजिकल पैन कार्ड के लिए कुछ चार्ज का भुगतान करना होगा। मौजूदा पैन कार्ड बिना क्यूआर कोड के भी वैध रहते हैं। यहां हम आपको PAN 2.0 के बारे में बता रहे हैं और साथ ही सीथ पैन कार्ड की डिजिटल ऐप्लिकेशन से लेकर उसे पाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।

PAN 2.0 के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन: सबसे पहले आपको यह देखना है कि आपका पैन NSDL या UTI इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL) द्वारा जारी किया गया था या नहीं। यह जानकारी आपके PAN कार्ड के पीछे मौजूद होती है। 


NSDL के जरिए ई-पैन के लिए ऐसे करें आवेदन: 

- सबसे पहले NSDL e-PAN पोर्टल https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना है।
यहां आपको अपना PAN, Aadhaar और जन्म तिथि दर्ज करनी है।


- अपना जानकारी चेक करें और वन-टाइम पासवर्ड पाने के तरीके का चयन करें। आगे बढ़ने के लिए 10 मिनट के अंदर ओटीपी दर्ज करें। 

- PAN जारी होने के 30 दिनों के अंदर तीन रिक्वेस्ट तक फ्री हैं। इसके बाद की रिक्वेस्ट की लागत जीएसटी समेत 8.26 रुपये है।

- पेमेंट होने के बाद ई-पैन 30 मिनट के अंदर आपकी रजिस्टर्ड आईडी पर ईमेल कर दिया जाएगा।

- अगर आपको कोई दिक्कत आती है तो सहायता के लिए tininfo@proteantech.in पर ईमेल करें या 020-27218080 पर कॉल कर सकते हैं।


UTIITSL के जरिए ई-पैन के लिए ऐसे करें आवेदन: 

- सबसे पहले आपको UTIITSL ई-पैन पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/ePANCard पर जाना है।

- अब आपको अपना PAN, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना है। 

- अगर कोई ईमेल रजिस्टर्ड नहीं है तो प्रोजेक्ट के ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने के बाद आपको इसे PAN 2.0 के तहत अपडेट करना होगा। 

- बीते 30 दिनों के अंदर जारी किए गए ई-पैन के लिए फ्री। इसके बाद रिक्वेस्ट की लागत 8.26 रुपये है।

- आपका ई-पैन पीडीएफ फॉर्मेट में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आएगा।


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PAN Card, How to apply for PAN
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »