• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • नया PAN कार्ड अप्लाई किया है? इस तरीके से चुटकी में जानें ऑनलाइन स्टेटस

नया PAN कार्ड अप्लाई किया है? इस तरीके से चुटकी में जानें ऑनलाइन स्टेटस

NSDL और UTITSL दोनों ही अधिकृत फर्म हैं जो आपको अपने पैन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा देती हैं।

नया PAN कार्ड अप्लाई किया है? इस तरीके से चुटकी में जानें ऑनलाइन स्टेटस

PAN कार्ड भारत में एक आवश्यक पहचान पत्र के रूप में चाहिए होता है।

ख़ास बातें
  • पैन कार्ड कई जगहों पर अनिवार्य रूप से इस्तेमाल होता है
  • नया बैंक अकाउंट खोलने और बड़े ट्रांजैक्शन में अनिवार्य
  • टैक्स से संबंधित सभी तरह की जानकारी पैन कार्ड में होती है रिकॉर्ड
विज्ञापन

पर्मानेंट अकाउटं नम्बर या PAN कार्ड भारत में एक आवश्यक पहचान पत्र के रूप में चाहिए होता है। यह कई जगहों पर अनिवार्य रूप से इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपना एक बैंक अकाउंट खोलना चाहते हैं, या फिर बड़ी राशि वाला वित्तीय ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं, या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहते हैं, इन सभी कामों के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। बल्कि टैक्स से संबंधित सभी तरह की जानकारी हमारे पैन कार्ड में ही रिकॉर्ड होती है। 

भारत में यह भारतीय नागरिकों, प्रवासी भारतीयों, और यहां तक कि विदेशी नागरिकों के लिए भी जारी किया जाता है। अगर आपने एक नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, या फिर अपने पैनकार्ड के लिए री-प्रिंट रिक्वेस्ट डाली है, तो आप कई तरीकों से अपने आवदेन का स्टेटस पता कर सकते हैं। 

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (यूटीआईटीएसएल) दोनों ही अधिकृत फर्म हैं जो आपको अपने पैन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा देती हैं। यहां पर हम आपको आसान स्टेप्स में बता रहे हैं कि आप किस तरह से अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

How to check PAN Card Application Status Online via NSDL

सबसे पहले आप NSDL पैन आवेदन स्टेटस ट्रैकिंग पेज पर जाएँ।
यहाँ, आवेदन के प्रकार (application type) चुनें। इस स्थिति में, यह PAN - नया पैन, या/चेंज रिक्वेस्ट (Change Request) होना चाहिए।
आवेदन प्रकार के नीचे दिए गए फील्ड में पावती संख्या (acknowledgement number) दर्ज करें। यह संख्या NSDL से प्राप्त ईमेल संख्या से मेल खाती हो।
वैरिफिकेशन पूरा करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
अब आपको अपने पैन कार्ड आवेदन या री-प्रिंट रिक्वेस्ट का स्टेटस दिखाई देगा, चाहे वह प्रोसेस में हो या पूरा हो गया हो।

How to check PAN Card Application Status Online via UTITSL

UTITSL PAN कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस पेज पर जाएं। 
UTITSL से प्राप्त ईमेल में दिया गया आवेदन कूपन नंबर दर्ज करें।
यहां पर आप वैकल्पिक तौर पर अपना पैन नंबर भी दर्ज कर सकते हैं।
वैरिफिकेशन पूरा करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
अब आपको स्टेटस अपडेट दिखाई देगा, जिसमें पता लग जाएगा कि आपका पैन कार्ड जारी/री-प्रिंट हो गया है या फिर अभी प्रक्रिया में है।
यहां पर हमने आपको पैन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जाँचने की पूरी प्रक्रिया बताई है। आपके आवेदन के प्रोसेस होने के बाद आपका नया या री-प्रिंटिड पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर पहुँचा दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »