Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इसमें 8.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका 2882x1920 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस, 1,800 निट्स तक और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 होगा। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिलने की संभावना है।
OPPO ने बाजार में नया टैबलेट OPPO Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है। Pad 3 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में 599.99 Euros (लगभग 53,445 रुपये) है। Pad 3 Pro में 12.1 इंच की 3K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 2120 पिक्सल है। Pad 3 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Oppo ने Oppo Pad 3 टैबलेट का टीजर जारी किया है। फोटो से पता चला कि Pad 3 ऑल मेटल बॉडी से लैस होकर प्रीमियम डिजाइन में आएगा। इसके रियर में एक एनवायरनमेंट कलर स्कीम भी दी गई है। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि टैबलेट 3 कलर ऑप्शन सिल्वर, ब्लू और पर्पल में आएगा। वहीं आगामी टैबलेट में स्टाइलस के लिए सपोर्ट मिलेगा।
चीन मेंं OPPO Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च हो गया है। Pad 3 Pro में 12.1 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Pad 3 Pro में 9510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Pad 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया गया है। Pad 3 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3299 युआन (लगभग 38,926 रुपये) है।
OnePlus Pad 2 टैबलेट को हाल ही में मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा।