OPPO Pad 3 Pro टैबलेट हुआ 16GB RAM, Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग प्रोसेसर के साथ लॉन्च

OPPO ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट OPPO Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है।

OPPO Pad 3 Pro टैबलेट हुआ 16GB RAM, Snapdragon 8 Gen 3 लीडिंग प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Photo Credit: OPPO

OPPO Pad 3 Pro में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OPPO Pad 3 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OPPO Pad 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर है।
  • OPPO Pad 3 Pro में 9510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OPPO ने चीनी बाजार में अपना नया टैबलेट OPPO Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है। Pad 3 Pro में एक  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर है। Pad 3 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा है आइए OPPO Pad 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OPPO Pad 3 Pro Price


OPPO Pad 3 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3299 युआन (लगभग 38,926 रुपये) है। वहीं टैबलेट के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3599 युआन (लगभग 42,457 रुपये),  16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3999 युआन (लगभग 47,165 रुपये) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (लगभग 53,135 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो टैबलेट की बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की है।


OPPO Pad 3 Pro Specifications


OPPO Pad 3 Pro में 2K रेजोल्यूशन और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बड़ी 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। स्क्रीन डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ को सपोर्ट करती है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस के साथ 6 स्पीकर भी हैं, जो पावरफुल बेस और सराउंड साउंड इफेक्ट के साथ बेहतर और इमर्सिव ऑडियो प्रदान करते हैं। Pad 3 Pro में 9510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Pad 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट कठिन टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है, जिसमें वीडियो एडिटिंग, गेमिंग या वेब ब्राउजिंग शामिल है। टैबलेट एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और थीम, ऐप आइकन और जेस्चर समेत कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन प्रदान करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 3 Pro के रियर में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह कई लाइट कंडीशन में हाई क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में एक यूएसबी टाइप-सी ऑडियो जैक भी है। Pad 3 Pro स्मार्ट टच कीबोर्ड और पेंसिल 2 प्रो स्टाइलस के साथ कंपेटिबल है। स्टाइलस प्रेशर सेंसिटिविटी के 10 हजार लेवल का सपोर्ट करता है, जो एक बेहतर राइटिंग और ड्राइंग अनुभव प्रदान करता है। स्मार्ट टच कीबोर्ड अपनी फुल साइज की और सटीक फीडबैक के साथ एक कंफर्टेबल टाइपिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »