• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Oppo Pad 3 का टीजर जारी, मैटल बॉडी के साथ बड़ी बैटरी और धांसू स्टोरेज से होगा लैस

Oppo Pad 3 का टीजर जारी, मैटल बॉडी के साथ बड़ी बैटरी और धांसू स्टोरेज से होगा लैस

Oppo कथित तौर पर एक नए टैबलेट Oppo Pad 3 पर काम कर रहा है।

Oppo Pad 3 का टीजर जारी, मैटल बॉडी के साथ बड़ी बैटरी और धांसू स्टोरेज से होगा लैस

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad 3 में 12GB RAM मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Oppo Pad 3 में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • Oppo Pad 3 में अधिकतम 12GB + 512GB स्टोरेज दी जाएगी।
  • Oppo Pad 3 में एक बड़ी 9,510mAh बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Oppo कथित तौर पर एक नए टैबलेट मॉडल पर काम कर रहा है। हाल ही में Oppo Pad 3 को एक लीक और रिपोर्ट में देखा गया था। अब इस टैबलेट को ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है, जिससे ओप्पो पैड 3 के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Oppo Pad 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Pad 3 चीन में हुआ टीज


चीनी टेक दिग्गज Oppo ने 25 नवंबर को लॉन्च से पहले Oppo Pad 3 का एक नया टीजर जारी किया। नए टीजर फोटो से पता चला कि ओप्पो पैड 3 ऑल मेटल बॉडी के साथ एक प्रीमियम डिजाइन में आएगा। रियर की ओर एक एनवायरनमेंट कलर स्कीम भी है। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि टैबलेट तीन कलर ऑप्शन सिल्वर, ब्लू और पर्पल में आएगा। खासतौर पर यह भी देखा जा सकता है कि आगामी टैबलेट में स्टाइलस के लिए सपोर्ट मिलेगा।


Oppo Pad 3 Storage


Oppo ने नए टैबलेट के स्टोरेज का खुलासा किया है  जो कि 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वर्तमान में Pad 3 के लिए प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं। हाल ही में लीक से Pad 3 के बारे में ज्यादा जानकारी साफ हुई है। आपको बता दें कि Pad 3 में 2.8K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.6 इंच की LCD डिस्प्ले है।

इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस टैबलेट में एक बड़ी 9,510mAh बैटरी मिलेगी जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस अल्ट्रा स्लिम मॉडल की मोटाई 6.29 मिमी और वजन 533 ग्राम है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लीडिंग वर्जन चिपसेट के साथ लॉन्च हुए Oppo Pad 3 Pro हाई एंड टैबलेट की तुलना में काफी किफायती मॉडल है। आगामी टैबलेट Oppo Reno 13 सीरीज के साथ लॉन्च होगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »