Oppo Find X9s Price

Oppo Find X9s Price - ख़बरें

  • Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
    Oppo ने भारत में Find X9s और Find X9 Ultra की बिक्री तय समय से पहले शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग और यूजर्स के मजबूत रिस्पॉन्स को देखते हुए सेल डेट 28 मई से घटाकर 26 मई कर दी गई। Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 7025mAh बैटरी मिलती है, जबकि Find X9 Ultra Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 200MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स पर बैंक ऑफर्स, No-Cost EMI और एक्सचेंज बोनस भी दिए जा रहे हैं।
  • Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
    Oppo Find X9 Ultra की तुलना Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra से हो रही है। Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। जबकि Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है।
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9s लॉन्च, जानें क्या है खासियतें
    Oppo Find X9s आज भारत में लॉन्च हो गया है। Oppo Find X9s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ग्रे, लैवेंडर स्काई और सनसेट ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। यह फोन ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Oppo Find X9 Ultra आज गुरुवार को भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।  Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU दिया गया है।
  • Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
    Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी हो सकती हैं। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज की चार अलग डिस्प्ले साइज के साथ टेस्टिंग हो रही है। इनमें 6.32 इंच 1.5K LTPS पैनल, 6.59 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले, 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और 6.89 इंच 2K LTPO स्क्रीन शामिल है।
  • Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra की टक्कर Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro से हो रही है। Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। जबकि Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं Oppo Find X9 Pro के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 109,999 रुपये है।
  • Oppo Find X9s की कीमत और स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
    Oppo Find X9s भारत में इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले टिप्सटर अभिषेक यादव ने स्पेसिफिकेशंस से लेकर आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। Oppo Find X9s भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। यह कीमत स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत से थोड़ी कम है। आपको बता दें कि Oppo Find X9s की मलेशिया में कीमत MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) है। भारत में कीमत का खुलासा लॉन्च होने पर होगा।
  • Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच 1.5K स्क्रीन और Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo X10 Ultra के डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में LIPO अल्ट्रा-नैरो बेजेल पैकेजिंग टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिससे डिस्प्ले के निकट स्लिम और सिमेट्रिकल बेजेल्स मिल सकेंगे।
  • Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए मई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। Oppo, Vivo, OnePlus जैसे नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स ने घरेलू मार्केट में भी खूब चर्चा बटौरी थी। अब ये फोन भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मई का महीना भारत में तेज गर्मी का होता है। ऐसे में Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं।
  • Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Oppo ने मलेशिया के बाजार में Oppo Find X9s को लॉन्च किया है। Find X9s के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। यह फोन फिलहाल Oppo मलेशिया की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Find X9s में 7,025mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में Find X9s Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 5,299 युआन (करीब 73,000 रुपये) है। इसमें 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 200MP कैमरा और 120x डिजिटल जूम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 7,025mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
  • 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Find X9s Pro को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। Oppo Find X9s Pro के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Free White, Energetic Orange, Native Titanium और Riding the Wind कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
    Oppo Find X10 में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा दिए जा सकते हैं। Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    आगामी स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को चीन और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसे दो कलर्स - ऑरेंज और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 8k अल्ट्रा-क्लीयर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »