Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। पिछले महीने पेश किए गए Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी है

Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी हो सकती है
  • इस सीरीज में चार स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। पिछले महीने पेश किए गए Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Oppo Find X10 सीरीज में 8,000 mAh की रेंज में बैटरी हो सकती हैं। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने कहा था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज की चार अलग डिस्प्ले साइज के साथ टेस्टिंग हो रही है। इनमें 6.32 इंच 1.5K LTPS पैनल, 6.59 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले, 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और 6.89 इंच 2K LTPO स्क्रीन शामिल है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find X9 में 6.59 इंच स्क्रीन है। इस सीरीज के Oppo X9 Pro में 6.78 इंच, Oppo X9s Pro में 6.32 इंच और Oppo X9 Ultra में 6.82 इंच का पैनल है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच 1.5K स्क्रीन और Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo X10 Ultra के डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस सीरीज के अन्य मॉडल्स में MediaTek Dimensity 9 सीरीज के चिपसेट हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में LIPO अल्ट्रा-नैरो बेजेल पैकेजिंग टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिससे डिस्प्ले के निकट स्लिम और सिमेट्रिकल बेजेल्स मिलेंगे। Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ की जा रही है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी हो सकता है। Oppo Find X10 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग हो रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »