Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo Find X9 Ultra के 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कैन्यन ऑरेंज और टुंड्रा अंबर कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11,000 रुपये का प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स फ्री मिलेगा, जिसमें Oppo Enco Air 5 Pro TWS और Oppo Find X9 Ultra का ऑफिशियल कवर केस शामिल है। यह ऑफर 14 मई से 27 मई तक स्टॉक उपलब्ध होने पर रहेगा।
Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और XXXGB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.16 मिमी, चौड़ाई 76.97 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 235 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग