ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सहित सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग नहीं हुई है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है
देश में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 5G सीरीज को पेश किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की अगली 'F' सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Oppo F35 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि भारत में Oppo F35 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale से पहले इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की संभावना है। देश में Oppo Find X9s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर का कहना है कि इस दावे की अन्य सूत्रों से पुष्टि नहीं हो सकती है और इस वजह से इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सहित सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग नहीं हुई है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अगले कुछ सप्ताह में अधिक जानकारी मिल सकती है। भारत में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को लॉन्च किया गया था। Oppo F33 5G में 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo F33 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस सीरीज के Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!