Oneplus 15s India

Oneplus 15s India - ख़बरें

  • Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
    अमेजन ग्रेट समर सेल 2026 में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान Samsung, OnePlus, Redmi जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के लिए Samsung Galaxy M36 5G फोन पर भारी छूट दी जा रही है। फोन को सेल के दौरान 18,999 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। जबकि इस फोन का एमआरपी 26,999 रुपये है।
  • 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
    OnePlus 13 को Amazon और OnePlus Official Website पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस है। लेकिन फोन को इस वक्त 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Year Ender 2025: Rs 50,000 के प्रीमियम सेगमेंट में इस साल इन स्मार्टफोन्स ने मारी बाजी
    2025 में 50,000 रुपये के अंदर स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस प्राइस रेंज में अब यूजर्स को फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। Vivo V60e, OnePlus 15R और OnePlus Nord 5 जैसे फोन कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में चर्चा में रहे, वहीं iQOO Neo 10R और Realme 15 Pro 5G गेमिंग और बैटरी पर फोकस करते हैं। Motorola Edge 60 Pro और Nothing Phone 3a Pro डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ मजबूत ऑप्शन बने। ये सभी फोन Gadgets 360 के टेस्ट में 8 या उससे ज्यादा स्कोर हासिल करने में कामयाब रहे।
  • Year Ender 2025: Apple, Samsung, Google से लेकर Vivo तक, ये हैं इस साल के बेस्ट फ्लैगशिप फोन
    2025 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट पहले से ज्यादा कॉम्पिटिटिव रहा। इस साल टॉप ब्रांड्स ने डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़े अपग्रेड किए। Realme GT 8 Pro, OnePlus 15, iQOO 15 और OPPO Find X9 Pro जैसे फोन IP69 रेटिंग, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट के साथ आए। वहीं iPhone 17 Pro Max, Pixel 10 Pro XL और Xiaomi 15 Ultra कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस करते नजर आए। ये सभी फोन Gadgets 360 के टेस्ट में 8 या उससे ज्यादा स्कोर हासिल कर फ्लैगशिप कैटेगरी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
  • Upcoming Smartphones December 2025: OnePlus 15R, Realme 16 Pro समेत मार्केट में लॉन्च होने जा रहे ये स्मार्टफोन
    आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • iQOO 15 vs OnePlus 15: कौन-सा फोन है असली फ्लैगशिप किंग?
    iQOO 15 और OnePlus 15 दोनों ने 70-80K प्राइस रेंज में फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशन्स पेश किए हैं। iQOO 15 बड़ा और अधिक ब्राइट LTPO AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल VC कूलिंग और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देता है। दूसरी तरफ OnePlus 15 का QHD+ AMOLED पैनल 165Hz तक जाता है, साथ ही DetailMax Image Engine, 8K वीडियो, 120W चार्जिंग और AI फीचर्स इसे ज्यादा रिफाइंड दिखाते हैं। बैटरी क्षमता में OnePlus आगे है, जबकि रॉ परफॉर्मेंस और जूम वर्सेटिलिटी में iQOO बढ़त रखता है। दोनों की प्राइसिंग एक जैसी है, इसलिए चुनाव आपके यूज पैटर्न पर निर्भर करता है।
  • Samsung का फ्लैगशिप फोन Rs 31,600 के डिस्काउंट पर! OnePlus 15 से भी सस्ता हुआ
    Samsung Galaxy S25+ 5G, जिसे इस साल जनवरी में फ्लैगशिप सीरीज के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था, अब Flipkart पर बड़े डिस्काउंट पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय 99,999 रुपये से शुरू होने वाली यह कीमत अब लिमिटेड समय के लिए 74,999 रुपये हो गई है। टॉप वेरिएंट भी 86,999 रुपये में मिल रहा है। अगर यूजर Supercoin और बैंक कार्ड ऑफर्स जोड़ते हैं, तो फोन 31,600 रुपये तक सस्ता पड़ सकता है, यानी कम से कम 68,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.7-इंच AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप, 4,900mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। IP68 रेटिंग इसे और प्रीमियम बनाती है।
  • OnePlus 15 Launched in India: भारत में आया 7300mAh बैटरी और धांसू गेमिंग फीचर्स वाला वनप्लस फ्लैगशिप, जानें कीमत
    OnePlus 15 आज भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन को पिछले महीने के आखिर में चीन में पेश किया गया था और अब यह भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में कदम रख चुका है। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है। इस साल OnePlus ने अपना फोकस गेमिंग पर रखा है। OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 है, जो इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
  • OnePlus 15 vs Samsung Galaxy S25: भारत में कौनसा फ्लैगशिप मारेगा बाजी?
    OnePlus 15 आज भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस साल वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन के साथ गेमिंग पर फोकस किया है। यह हाई रिफ्रेश रेट और हाई fps गेमिंग देने का दावा करता है। OnePlus 15 में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट है और कैमरा के मामले में भी ये कुछ प्रभावित करने वाले नंबर्स लेकर आता है। वहीं, इसमें विशाल बैटरी पैक फिट किया गया है। भारत में लॉन्च के बाद OnePlus 15 सीधे Samsung के Galaxy S25 के साथ टक्कर लेगा, जो लंबे समय से मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है। Samsung फ्लैगशिप भी प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है, खासतौर पर कैमरा सिस्टम के रूप में। ऐसे में हम यहां OnePlus 15 और Samsung Galaxy S25 के बीच सपेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं, जो आपकी कुछ दुविधाओं को दूर करने के लिए पर्याप्त रहेगा।
  • OnePlus 15 लॉन्च होगा आज, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सारे अपडेट
    OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।
  • OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
    OnePlus 15 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 13 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। Reliance Digital वेबसाइट पर इस प्राइस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्ट अभी हटा दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिस्टिंग कैप्चर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च होगा।
  • Upcoming Smartphones November 2025: OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 Pro जैसे स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च, जानें सबकुछ
    नवंबर में भारत के अंदर कई कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। OnePlus, iQOO, Realme, Lava जैसे ब्रांड्स के बहुचर्चित डिवाइसेज आने वाले दिनों में आपके सामने होंगे। सबसे ज्यादा जिन स्मार्टफोन्स की चर्चा हो रही है उनमें OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 सीरीज का प्रो फोन और Lava Agni 4 शामिल हैं।
  • OnePlus 15 आ रहा है इंडिया, 7300mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
    OnePlus की वेबसाइट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से पता चलता है कि OnePlus 15 का इंडियन वर्जन Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा और इसमें वही प्रोसेसर दिया जाएगा जो इसके चीनी मॉडल में है। OnePlus ने ये भी बताया है कि 29 अक्टूबर को “कुछ खास” अनाउंस किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि उस दिन भारत में फोन लॉन्च होगा या सिर्फ लॉन्च डेट रिवील की जाएगी, इसलिए फिलहाल यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
  • अक्टूबर में लॉन्च होने वाले हैं OnePlus से लेकर Vivo, Oppo और Realme जैसे स्मार्टफोन
    OnePlus 15 से लेकर Realme GT 8 Pro, Vivo X300, iQOO 15 और Oppo Find X9 जैसे स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। Oppo अक्टूबर में 16 तारीख को Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। Vivo जल्द ही चीनी बाजार में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ Vivo X300 सीरीज लेकर आ रहा है। OnePlus चीनी बाजार में 27 अक्टूबर, 2025 को OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है।
  • itel ने भारत में पेश किया A100C स्मार्टफोन, इसमें ब्लूटूथ से होगी कॉलिंग! जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Itel भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन A100C लॉन्च करने वाला है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लगता है कि स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में कदम रखेगा है, जिसमें 90Hz डिस्प्ले, Android 15 (Go edition) और 5000mAh बैटरी शामिल है। itel ने A100C में बिल्ड के लिए मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन हासिल करने की बात कही है। इसके अलावा, यह इंफ्रारेड रिमोट सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल अपकमिंग OnePlus 15 की याद दिलाता है। हालांकि यहां कुछ अंतर भी है। itel A100C में 8MP मेन रियर सेंसर और फ्रंट में 5MP शूटर मौजूद है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »