OnePlus 15 को HDFC Bank के कार्ड के जरिए खरीदने पर बेस वेरिएंट को 68,999 रुपये और 16GB वेरिएंट को 75,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। ओपन सेल ऑफर के तहत शुरुआती ग्राहकों को OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल फ्री मिलेंगे।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 है, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए है
OnePlus 15 आज भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन को पिछले महीने के आखिर में चीन में पेश किया गया था और अब यह भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में कदम रख चुका है। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है। इस साल OnePlus ने अपना फोकस गेमिंग पर रखा है। इसमें गेमर्स के लिए हाई-रिफ्रेश रेट और टच रिस्पॉन्स रेट वाला पैनल दिया गया है और साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो खास गेमर्स को खुश कर सकते हैं।
OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 है, जो इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
OnePlus 15 को बिल्कुल नए Sand Dune कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है। इसके अलावा, Infinite Black और Ultra Violet कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। फोन की ओपन सेल Amazon और OnePlus ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर आज, 13 नवंबर को 8 बजे से शुरू हो रही है।
ऑफर्स की बात करें, तो HDFC Bank के कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर बेस 12GB वेरिएंट को 68,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, 16GB वेरिएंट 75,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, सीमित समय के लिए ओपन सेल ऑफर के तहत शुरुआती ग्राहकों को OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल फ्री मिलेंगे। कंपनी ने लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी, 180-Day फोन रिप्लेसमेंट प्लान और 4,000 रुपये अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स की घोषणा भी की है।
OnePlus 13 की तुलना में OnePlus 15 का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन बिल्कुल बदल दिया गया है। इस साल कंपनी ने छोटे चौकोर मॉड्यूल के अंदर तीन कैमरे फिट किए हैं। OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 1 से 165Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्विच हो सकता है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह BOE का Flexible Oriental OLED पैनल है, जो 330Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।
OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है, जिसके साथ Android 840 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज जुड़ा है। फोन Android 16-बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस साल गेमिंग पर खास फोकस रखा गया है। फोन में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps सपोर्ट शामिल किया गया है।
OnePlus 15 में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का 1/1.4" मेन रियर कैमरा है। सेटअप में अन्य कैमरों में एक f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्टेड 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वनप्लस 15 में भी Hasselblad-ट्यून्ड सिस्टम है, जो 8K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, फोन में फ्रंट में f/2.4 अपर्चर से लैस 32MP शूटर है।
OnePlus 15 की एक अन्य खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। फोन 7300mAh बैटरी के साथ आता है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W रिवर्स वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें मैग्नेट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। OnePlus का कहना है कि फोन 13 मिनट में 5,000mAh बैटरी चार्ज कर सकता है और 5 मिनट की चार्जिंग में इसमें 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IR Blaster, NFC और स्टीरियो स्पीकर्स आदि मिलते हैं। डुअल बैंड या ट्राई बैंड Wi-Fi के साथ इसमें Bluetooth 5.4, GPS, BDS, GALILEO, QZSS (L1+L5) और NavIC सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका माप 161.42x76.67x8.10 mm और वजन 211 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट