Microsoft अपने 6 हजार कर्मचारियों को निकालेगी! जानें वजह

कंपनी ने कहा कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI को लागू करने की योजना में आगे बढ़ रही है।

Microsoft अपने 6 हजार कर्मचारियों को निकालेगी! जानें वजह

Microsoft ने अपने वर्कफोर्स को कम करने की घोषणा है।

ख़ास बातें
  • Microsoft ने कंपनी के वर्कफोर्स को कम करने की घोषणा है।
  • कंपनी अपने कर्मचारियों की 3% संख्या को कम करने जा रही है।
  • इसमें होम स्टेट वाशिंगटन के 1,985 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने बड़े स्तर पर छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह मैनेजमेंट में से गैरजरूरी पदों की छंटनी करने जा रही है। कहा गया है कि इस कदम के चलते हजारों की संख्या में कर्मचारियों को निकाला जाएगा। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट रूप से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लगभग 6000 कर्मचारियों के निकाले जाने की बात सामने आई है। 

Microsoft ने कंपनी के वर्कफोर्स को कम करने की घोषणा है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने कर्मचारियों की 3% संख्या को कम करने जा रही है। इसमें लगभग 6000 कर्मचारियों के निकाले जाने की खबर सामने आ रही है। श्रम मामलों की एजेंसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इसमें होम स्टेट वाशिंगटन के 1,985 कर्मचारी शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने ईमेल में कहा, "हम डाइनेमिक मार्केट में सफलता पाने के लिए, कंपनी को सर्वोत्तम स्थिति में लाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक परिवर्तनों को लागू करना जारी रखेंगे।" 

कंपनी ने कहा कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI को लागू करने की योजना में आगे बढ़ रही है। जिसके अंतर्गत वह नई टेक्नोलॉजी और क्षमताओं का फायदा उठाते हुए कर्मचारियों को अर्थपूर्ण काम करने पर अधिक फोकस करने के लिए सशक्त बनाना चाहती है। माइक्रोसॉफ्ट ने दो सप्ताह पहले जनवरी से मार्च अवधि के लिए दमदार तिमाही परिणाम घोषित किए थे। कंपनी का कहना था कि यह इसके क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अच्छे प्रदर्शन के कारण संभव हुआ था।

कंपनी इस वर्ष अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दोगुना जोर देने वाली उन टेक दिग्गजों में से एक है जिसने 2022 में ChatGPT को लॉन्च करके टेक इंडस्ट्री को हिला दिया था। छंटनी से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो अमेरिका में बड़ी-बड़ी कंपनियां लगातार कर्मचारियों की संख्या को कम कर रही हैं। 

मई की शुरुआत में ही पार्सल डिलीवरी करने वाली दिग्गज कंपनी यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) अपने 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी थी। कंपनी का कहना है कि अर्थव्यवस्था अनिश्चित है और ऐसे में कंपनी अपनी लागत कम करना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से कहा गया कि उसकी सबसे बड़ी ग्राहक कंपनी एमेजॉन (Amazon) की ओर से इस साल कम शिपमेंट्स होने की उम्मीद है। इन्हीं कारणों के चलते कंपनी 20 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »