Mp

Mp - ख़बरें

  • Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
    Redmi K100 के Snow Rock White कलर में डुअल-टोन फिनिश है। इस स्मार्टफोन का फ्लैट रियर पैनल व्हाइट कलर में है और इसमें टेक्सचर्ड पैनल दिख रहा है। इसमें फ्रेम, बटन और उठा हुआ रियर कैमरा पैनल मैट सिल्वर फिनिश में दिख रहा है। Redmi K100 के लिए Fluorescent Green कलर का भी ऑप्शन मिलगा। हाल ही में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया था।
  • Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
    Motorola Razr Flex 27 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
  • Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। Redmi K100 में हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड के साथ फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर 'Sound by Bose' की ब्रांडिंग है, जिससे इसमें Bose-ट्यून्ड स्पीकर सेटअप होने का पता चला है।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
    इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी।
  • Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 32,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तौर पर प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के साथ छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
    Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है।
  • OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
    OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी।
  • Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है।
  • Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Honor Magic9 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप में 16 GB का RAM हो सकता है। Honor Magic9 Pro Max को चीन में 28 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट ARRI के साथ को-ब्रांडेड है। Honor Magic9 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का Zeiss टेलीफोटो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। Vivo X500 Pro Max में 400 mm टेलीफोटो एक्सटेंडर भी होगा। इससे दूर के ऑब्जेक्ट्स को आसानी से कैप्चर किया जा सकेगा। Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल Zeiss टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ होगा।
  • iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro मिल सकता है। इसके साथ Adreno 850 GPU हो सकता है। इसमें एक अलग ग्राफिक्स चिप भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।
  • Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 950 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,324 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।

Mp - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »