MG Motor की Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, 400 दिनों में बिकी 50,000 से ज्यादा यूनिट्स
MG Motor की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रति माह 3,000 से अधिक यूनिट्स बिक रही थी। पिछले कुछ महीनों में यह बिक्री बढ़कर 4,000 यूनिट्स से अधिक की हो गई है। पिछले महीने कंपनी ने एक लाख EV की सेल्स को पार किया था। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है।