Layoffs 2026

Layoffs 2026 - ख़बरें

  • Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
    Uber में 3 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं! कंपनी में यह दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है जो Covid-19 के बाद होने जा रही है। इससे पहले 2020 में कंपनी ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नौकारी से निकाला था। उस समय राइड हेलिंग कंपनी से 6700 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी। वर्तमान छंटनियों के पीछे की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा है कि वह वर्कफोर्स को छोटा करना चाहती है
  • 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
    अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब फिर से नई छंटनियां की जा सकती हैं। खबर है कि कंपनी पेरोल लागत को घटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
  • AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
    ग्लोबल पेमेंट्स कंपनी Visa ने अपने कुल वर्कफोर्स का करीब 7% यानी 2,600 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भी कई कर्मचारियों को इसका सामना करना पड़ा। कंपनी का कहना है कि यह कदम खराब कारोबार की वजह से नहीं, बल्कि AI और Agentic AI जैसी नई तकनीकों पर ज्यादा निवेश करने की रणनीति का हिस्सा है। Visa के भारत में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में बड़े टेक सेंटर हैं। इससे पहले Mastercard और Block जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान कर चुकी हैं।
  • AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
    AI ऑटोमेशन के चलते जाहिर तौर पर दुनियाभर में नौकरियों पर असर पड़ रहा है। खासकर टेक इंडस्ट्री में इस बात को लेकर लगातार चर्चा है और माहौल चिंता का बना हुआ है। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स और टेक कंपनियों के कई मालिकों के बयान भी इसी तरफ इशारा करते हैं।
  • Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
    Xbox गेमिंग डिवीजन में बड़ी छंटनी होने की खबर है। आने वाले हफ्तों में कंपनी की तरफ सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी होने की बात सामने आई है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी ऐसे समय में की जा रही है जब कंपनी गेमिंग रिवेन्यू में गिरावट दर्ज कर रही है।
  • Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
    अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने वर्कफोर्स का 5% घटाने जा रही है
  • Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
    ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में मार्च 2026 के दौरान बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने करीब 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई है। कंपनियां अब AI, डेटा सेंटर और चिप्स में निवेश बढ़ा रही हैं, जिसके चलते वर्कफोर्स कम किया जा रहा है। Meta, Microsoft, Oracle और Snap जैसी कंपनियां इस ट्रेंड का हिस्सा हैं। डेटा यह भी दिखाता है कि साल की शुरुआत से अब तक हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव इंडस्ट्री के AI-ड्रिवन फेज की ओर बढ़ने का संकेत है।
  • 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
    Meta और Microsoft जैसी कंपनियां 20 हजार से ज्यादा नई छंटनियां करने वाली हैं। टेक कंपनियां लगातार AI में निवेश को बढ़ा रही हैं और वर्कफोर्स को घटा रही हैं। ये छंटनियां इसी हफ्ते में होने की संभावना है।
  • Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार
    Disney में बड़े स्तर पर छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। कैलिफॉर्निया बेस्ड मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी अपने वर्कफोर्स को कथित तौर पर घटाने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
  • Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
    Meta एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जिसमें Burlingame और Sunnyvale के ऑफिस शामिल हैं। यह कटौती मई के आखिर में लागू हो सकती है। इससे पहले भी Meta Reality Labs और अन्य टीमों में छंटनी कर चुकी है। दूसरी तरफ, कंपनी AI पर फोकस बढ़ा रही है और इस साल भारी निवेश करने की योजना बना रही है। CEO Mark Zuckerberg के अनुसार, कंपनी कम टीम साइज के साथ AI टूल्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाना चाहती है।
  • Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
    Oracle ने बड़ी छंटनी को अंजाम दिया है जिसमें 30 हजार कर्मचारी कंपनी से निकाले गए हैं। ग्लोबल लेवल पर कंपनी ने एक महीने के भीतर इन कर्मचारियों की छंटनी की है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में से 12 हजार कर्मचारी निकाले गए हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं है। आने वाले एक महीने में और भी छंटनियां की जा सकती हैं।
  • पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
    Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
    Oracle को लेकर एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने AI डेटा सेंटर प्लान को फंड करने के लिए बड़े फैसले ले सकती है। इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowen के अनुसार, Oracle 30,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकता है और अपने हेल्थ टेक यूनिट Cerner को बेचने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI के साथ हुए बड़े कॉन्ट्रैक्ट के चलते Oracle पर कैपिटल खर्च का भारी दबाव है। इसी वजह से निवेशक कंपनी की फाइनेंसिंग क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »