• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID 19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी

Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी

Uber दुनिया भर में लगभग 3,300 नौकरियां खत्म करने जा रही है। यह कंपनी के वर्कफोर्स का 10% बताया जा रहा है।

Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी

Photo Credit: iStock

Uber दुनिया भर में लगभग 3,300 नौकरियां खत्म करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Uber दुनिया भर में लगभग 3,300 नौकरियां खत्म करने जा रही है।
  • यह दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है जो Covid-19 के बाद होने जा रही है।
  • छंटनी का मकसद प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा सरल और तेज बनाना है।
विज्ञापन

Uber में 3 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं! कंपनी में यह दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है जो Covid-19 के बाद होने जा रही है। इससे पहले 2020 में कंपनी ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नौकारी से निकाला था। उस समय राइड हेलिंग कंपनी से 6700 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी। वर्तमान छंटनियों के पीछे की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा है कि वह वर्कफोर्स को छोटा करना चाहती है और मैनेजमेंट लेयर्स कम करना चाहती है ताकि लागत घटाई जा सके। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले दिनों में विकास के नए चरण के लिए लागत में कटौती करने जा रही है। 

Uber दुनिया भर में लगभग 3,300 नौकरियां खत्म करने जा रही है। यह कंपनी के वर्कफोर्स का 10% बताया जा रहा है। Bloomberg के अनुसार, अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि वह कंपनी को और बेहतर बनाने, मैनेजमेंट के स्तरों को घटाने और विकास के अगले चरण के लिए पैसे बचाने के मकसद से बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग करने जा रहे हैं, और ये 3300 छंटनियां उसी का हिस्सा हैं। यह भी कहा है कि छंटनी का मकसद प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा सरल और तेज बनाना है। साथ ही कंपनी के इतने बड़े साइज की वजह से तालमेल में जो दिक्कतें आ रही हैं, उनको खत्म करना है। 

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Uber अपने मुख्य राइड-हेलिंग और डिलीवरी बिनेस पर अधिक संसाधन लगाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, आने वाले कुछ सालों में रोबोटैक्सी से बनने वाले भविष्य के लिए भी कंपनी अभी से तैयारी करना शुरू कर रही है। हालिया SEC फाइलिंग के अनुसार, Uber के पास दुनियाभर में कुल मिलाकर लगभग 34,000 कर्मचारी हैं। कंपनी 70 से अधिक देशों में ऑपरेट करती है। 

Uber की यह छंटनी ऐसे समय में आई है जब AI के चलते भी दुनियाभर से नौकरियां कम हो रही हैं। इसी तरह कंपनी एक बड़ा निवेश आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए करना चाहती है जिसमें रोबोटैक्सी उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता कही जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में ऑटोनॉमस राइड-हेलिंग के लिए कंपनी एक बड़े प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश में है। इसके लिए Uber ने रोबोटैक्सी पार्टनरशिप के लिए 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करने की योजना बाई है। कंपनी ने Avride, Lucid, Nuro और Rivian जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »