Meta सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जबकि कंपनी AI पर बड़ा निवेश बढ़ा रही है।
Photo Credit: Reuters
Meta एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी कथित तौर पर सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट बताती है कि कैलिफोर्निया के Employment Development Department में की गई फाइलिंग के अनुसार, Burlingame में 124 और Sunnyvale में 74 पदों पर कटौती की जाएगी। यह लेऑफ्स मई के आखिर में लागू हो सकते हैं और इससे कंपनी के कई डिपार्टमेंट्स प्रभावित होंगे।
ET CIO की रिपोर्ट में बताया गया है कि Meta कैलिफोर्निया में 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। इसमें अलग-अलग दो जगहों पर 124 और 74 लोगों के पद खाली किए जाएंगे। यह छंटनी मार्च के आखिर में हुई कटौती के बाद की जा रही है, जिसमें रिक्रूटिंग, सेल्स, ऑपरेशंस और Reality Labs डिवीजन की टीमें प्रभावित हुई थीं।
इससे पहले जनवरी 2026 में Meta ने Reality Labs में 1,000 से ज्यादा या करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाया था। कुछ कर्मचारियों को कंपनी के भीतर अन्य भूमिकाओं के लिए ऑफर दिया जा रहा है, हालांकि इसके लिए लोकेशन बदलनी पड़ सकती है।
मार्च की शुरुआत में एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Meta अपनी कुल वर्कफोर्स का करीब 20 प्रतिशत तक कम कर सकती है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2022-2023 के बाद सबसे बड़ी छंटनी होगी, जब कंपनी ने करीब 11,000 कर्मचारियों को निकाला था।
हालांकि छंटनी के बीच Meta कुछ अहम रोल्स के लिए भर्ती भी कर रही है। समान रिपोर्ट बताती है कि 2025 के अंत तक कंपनी में करीब 79,000 कर्मचारी थे, जो पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है। CEO मार्क जुकरबर्ग ने पहले ही कहा था कि कंपनी टीम साइज कम करके AI टूल्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा